Ayushman bharat Yojana:भारत सरकार द्वारा कई सारी फायदेमंद और कल्याणकारी स्कीमें चलाई जा रही हैं जिसके जरिए आम लोगों को उसका सीधे फायदा मिल सके। इन सारी स्कीमों को धरातल पर पहुंचाने के लिए काफी ज्यादा प्रचार भी किया जाता है ताकि लोगों को इन सभी स्कीमों के बारे में पता चल सके और वो सभी इसका फायदा उठा पाएं।
आपको बता दें ऐसे ही एक स्कीम है जिसका नाम है आयुष्मान भारत स्कीम जिसके तहत जो लोग इस स्कीम में शामिल होने वाले हैं उनके सभी के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं जिसके बाद वे सभी इस कार्ड के माध्यम से पांच लाख रुपए तक का फ्री इलाज करवा सकते हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को कहा कि आयुष्मान भारत स्कीम के जरिए फ्री इलाज का फायदा अब 70 साल से ज्यादा उम्र वाले बुजुर्ग लोग भी उठा पाएंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में अपने अभिभाषण में कहा कि देश में 25 हजार जन औषधि केंद्रों को खोलने का काम भी काफी तेजी से चल रहा है।
वहीं उन्होंने अपने अभिभाषण के दौरान स्वच्छ भारत अभियान का भी जिक्र किया उन्होंने कहा गरीबों के बेहतर जीवन के लिए और उनकी गरिमा से लेकर उनके स्वास्थ्य तक को राष्ट्रीय महत्व का विषय बनाया है और पहली बार देश में करोड़ों गरीबों के लिए शौचालय बनाए गए, वहीं उन्होंने ये भी कहा की ये प्रयास हमें आश्वस्त करते हैं कि देश आज महात्मा गांधी के आदर्शों का सच्चे अर्थों में अनुसरण कर रहा है।
इस समय आयुष्मान भारत स्कीम का फायदा जो लोग ले सकते हैं उनकी सूची ये है
आपको पता होना चाहिए अगर किसी के परिवार में कोई दिव्यांग है और जो गरीबी रेखा से नीचे आता है, वहीं जो लोग अनुसूचित जाति या जनजाति से आते हैं और दिहाड़ी मजदूरी करते हैं वहीं जो ग्रामीण क्षेत्रों में रहते हैं। जो लोग इस स्कीम से जुडते हैं वो सभी लोग 5 लाख रुपए तक फ्री इलाज करवा सकते हैं।
इस योजना की पात्रता
इस स्कीम में वही लाभार्थी शामिल होंगे जो ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सामाजिक-आर्थिक जाति जनगणना साल 2011 के अनुसार आर्थिक रूप से कमजोर हैं। इसके साथ-साथ जिनका घर कच्ची दीवारों और कच्ची छत वाला केवल एक कमरा है। परिवार में 16 से 59 वर्ष की आयु के बीच उम्र का कोई व्यस्क ना हो और एससी/एसटी परिवार के हैं।
इसके अलावा भूमिहीन परिवार और दिहाड़ी मजदूरों को इस योजना का लाभ मिलेगा। वहीं अगर आप अगर आप संगठित क्षेत्र में काम करते हैं या फिर अगर आपका पीएफ कटता है तो इस योजना में आप अप्लाई नहीं कर सकते हैं। अगर आप ईएसआईसी के सदस्य हैं और आप करदाता है तो भी इसका लाभ आपको मिलेगा।
More From GoodReturns

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
