UP: सीएम योगी आदित्यनाथ के तरफ से कहा गया है कि उनकी प्राथमिकता दिव्य, भव्य और नव्य अयोध्या का निर्माण है। सीएम ने कहा कि जल्द ही पवित्र शहर शहरी विकास मॉडल के शहर के रूप में उभरेगा।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश और दुनिया के लोग नई अयोध्या को देखने के लिए बहुत ही अधिक उत्सुक हैं उन्होंने कहा कि हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि अयोध्या में आने वाला हर शश्रद्धालु एक खास शांति और आनंद के साथ वापस जाए।

बुधवार को देर रात सीएम योगी ने अयोध्या की विकास की परियाजनाओं की समीक्षा की। अयोध्या में दो दिन के दौरे पर आए सीएम योगी ने कुंड का भी निरीक्षण किया और उन्होंने वहां लेजर शो देखा।
सीएम योगी ने हनुमान गढ़ी मंदिर का दौरा किया जहां उन्होंने पूजा की और फिर उन्होंने राम मंदिर के निर्माण कार्य की समीक्षा की साथ ही उन्होंने अन्य प्रमुख ढांचागत परियोजनाओं की गति देने और गुणवत्ता का आकलन करने के लिए कई विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक भी की।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या को अपने धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों के साथ एक विश्व स्तर का शहर के रूप में विकसित करने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने कहा कि जल्द ही अयोध्या का चेहरा बदलेगा।
उन्होंने कहा कि अयोध्या में परियोजनाओं को चलाने वाले विभागों को मिलकर कार्य करना चाहिए। इसके साथ ही बेहतर कार्यान्वयन के लिए एक समग्र योजना तैयार करनी चाहिए।
इसके साथ ही सीएम योगी ने पुलिस कर्मियों को श्रद्धालुओं और पर्यटकों के प्रति संवेदनशील रहने के निर्देश दिए और कड़ी कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या विजन के तहत परियोजनाओं को प्राथमिकता से पूरा किया जाए।अधिकारियों की तरफ से सीएम योगी को बताया गया है कि सहादतगंज से नया घाट तक रामपथ का करीब 30 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है और यह जो प्रक्रिया है। यह परियोजना 31 दिसंबर, 2023 तक पूरी हो जाएगी।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
