Ayodhya Ram Mandir News: आपकी जानकारी के लिए बता दें की 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की जानी है। इसलिए भव्य उत्सव और जबरदस्त तैयारीयां शुरू कर दी गई है। आपको बताते चलें कि मंदिर निर्माण के लिए रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र का गठन किया गया था, उसी की तरफ से मंदिर के निर्माण की लागत भी तय की गई है। निर्माण की एक लागत तय हो जाने के बाद से दुनिया भर से लोगों द्वारा मंदिर बनाने के लिए दान दिया जाने लगा। यह तीन मंजिला मंदिर बनाने के लिए आया हुआ दान ट्रस्ट द्वारा बनाए गए एस्टीमेट से कहीं ज्यादा था। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दान के पैसों से मिलने वाले ब्याज मात्र से मंदिर के प्रथम तल का निर्माण किया गया है।
इसी बात से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि मंदिर बनाने के लिए दान की गई राशि कितनी ज्यादा है। मीडिया द्वारा दी जा रही जानकारी के अनुसार ज्यादा करोड़ लोगों द्वारा करीब 900 करोड़ रुपए जुटाने का लक्ष्य रखा गया था। लेकिन एक बार जब दान की प्रक्रिया शुरू हुई तो मंदिर ट्रस्ट के पास करीब 3200 करोड़ रुपए तक की राशि जमा हो गई। आपको बताते चलें कि सिर्फ इस राशि से मिलने वाले ब्याज से ही मंदिर के पहले मंजिल को बनाया गया है।

इसी महीने की 22 तारीख को भारत के प्रधानमंत्री द्वारा राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा भी की जानी है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर, अमिताभ बच्चन और दूसरी महान हस्तियों को भी आमंत्रित किया गया है।
मंदिर बनाने में सिर्फ दान की राशि से आए हुए ब्याज का पैसा लगा है, हालांकि इसकी फ्लोरिंग और दूसरी साज सज्जा में अभी और पैसे लगे बाकी है। मंदिर ट्रस्ट का मानना है कि एक बार उद्घाटन और रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा हो जाए तो उसके बाद भक्तों द्वारा दी जा रही समर्पण निधि में भी तेजी से उछाल देखने को मिल सकता है। आपको बताते चलें की ट्रस्ट के अनुसार मंदिर का निर्माण साल 2026 से लेकर साल 2027 तक पूरा हो पाएगा।
मंदिर के आसपास के इलाके में भी काफी काम करना है और काफी चीजें बनवानी है, ताकि भक्तों को और आसपास के लोगों को दिक्कत न हो। मंदिर परिसर में रेस्ट हाउस, हॉस्पिटल, खाना खाने के लिए होटल या मेस और पशुओं के लिए गौशाला बनाने का प्लान भी रखा गया है। हालांकि जितनी दान राशि अभी इकट्ठा हो चुकी है, उसकी मदद से यह सब बड़ी आसानी से बनाया जा सकेगा और उसके बाद भी काफी पैसे भी बचेंगे।
मंदिर ट्रस्ट का मानना है की प्राण प्रतिष्ठा के बाद भी दान और समर्पण राशि का आना काम नहीं होगा। मंदिर ट्रस्ट का मानना है कि एक बार राम मंदिर का उद्घाटन हो जाने के बाद रोजाना लाखों रुपए का दान मंदिर में आएगा। किसी भी तरह के घपले बाजी से बचने के लिए इस समर्पण निधि का सालाना ऑडिट होता है और इस जहां भी खर्च किया जा रहा है उसका पूरा हिसाब रखा जाता है।
More From GoodReturns

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
