Ram Mandir Pran Pratishtha: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का इंतजार पूरा देश कर रहा है। 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के गर्भ गृह में राम लाल की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इसके चलते कई राज्यों में छुट्टी घोषित की गई है। हालांकि, दिल्ली में 22 जनवरी को सभी बाजार खुले रहेंगे। व्यापार मंडल कन्फेडरेशन ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (कैट) के मुताबिक दिल्ली के व्यापारी 100 से ज्यादा बाजारों में 22 जनवरी को दिवाली मनाएंगे।
दिल्ली के 100 से ज्यादा बाजार राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के उत्सव को मनाने के लिए तैयार हैं। व्यापार मंडल को उम्मीद है कि इस दिन 15 हजार करोड़ रुपये का बिजनेस हो सकता है। दिल्ली के मार्केट एसोसिएशन, जिनमें बड़े व्यापारी, उद्योगपति और संगठन इस उत्सव को धूमधाम से मनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। कैट ने कहा था कि 22 जनवरी को 50,000 करोड़ रुपये से अधिक के अतिरिक्त व्यापार हो सकता है।

कैट के चेयरमैन ब्रजेश गोयल ने कहा कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के कारण 15,000 करोड़ रुपये का व्यापार हो सकता है। सदर बाजार, चांदनी चौक, मालीवड़ा, किनारी बाजार, करोल बाग, गांधी नगर और टैंक रोड के बाजार से सामान दूसरे राज्यों में पहुंचाए जा रहे हैं।
राम मंदिर के मॉडल, भगवान राम के कपड़े, मुकुट, धनुष, झंडे, लॉकेट्स, की रिंग और श्री राम की फोटोज की काफी डिमांड है। वहीं झंडे 60 रुपये से 300 रुपये तक में बिक रहे हैं। राम मंदिर के मॉडल 200 रुपये से एक हजार रुपये तक बिक रहे हैं।
ब्रजेश गोयल के मुताबिक बाजार में भगवान राम में थीम के कुर्ते और टी-शर्ट्स की बाढ़ आ गई है। कनफ़ेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने कहा है कि सभी बाजारों में बड़ी मात्रा में श्री राम ध्वजा, श्री राम अंग्वस्त्र सहित श्री राम के चित्र से अंकित मालाएँ, लाकेट, चाबी के चले, राम दरबार के चित्र, राम मंदिर के मॉडल के चित्र, सजावटी लटकनें , कड़े सहित अनेक प्रकार का सामान उपलब्ध है।
वहीं खबरों के मुताबिक, लखनऊ में सोने और चांदी के सिक्कों की मांग काफी बढ़ गई है। अकेले कानपुर को राम मंदिर और राम दरबार को चित्रित करने वाले कीमती धातुओं से बने 5000 सिक्कों के ऑर्डर मिले। भक्तों द्वारा विभिन्न आकारों में भगवान राम की 1000 से अधिक मूर्तियों का ऑर्डर दिया गया। शादी के मौसम के बावजूद, सोने की वस्तुओं और सिक्कों के कारण भगवान राम की छोटी मूर्तियों की मजबूत मांग बनी हुई है।
इसके अलावा अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का समय जैसे जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे वैसे राम मंदिर का काम भी तेजी से पूरा हो रहा है। राम मंदिर के लिए लोगों का जोश ओ जुनून कुछ ऐसा है कि हर कोई अपनी ओर से कुछ न कुछ भेंट कर रहा है। चल्ला श्रीनिवास शास्त्री भगवान राम के खड़ाऊ (1 किलो सोने और 7 किलो चांदी से बने) को उत्तर प्रदेश के अयोध्या ले जा रहे हैं।
अयोध्या में तैयार हो रहे है भव्य श्रीराम मंदिर के लिए अहमदाबाद में तैयार हुए ध्वज दंड के बाद अब 500 किलोग्राम का नगाड़ा भी 800 किलोग्राम के विशेष रथ के साथ अहमदाबाद से अयोध्या के लिये प्रस्थान कर चुका है।
राम मंदिर में लगेगा दरवाजों पर 100 किलो सोना
रामलला के मंदिर में सोने का दरवाजा करीब 12 फीट ऊंचा और 8 फीट चौड़ा है। आने वाले 3 दिन में 13 और दरवाजे लगाए जाएंगे। ये दरवाजे गर्भगृह की ऊपरी मंजिल पर लगाए जा रहे हैं। गर्भगृह में सिर्फ 1 दरवाजा होगा। इसके चौखट के ऊपर भगवान विष्णु की शयन मुद्रा में चित्र को उकेरा गया है। राम मंदिर में कुल 46 दरवाजे लगेंगे। इनमें से 42 पर 100 किलोग्राम सोने की परत चढ़ाई जाएगी।
More From GoodReturns

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

Airtel के पॉपुलर प्लान्स अचानक लिस्ट से गायब, रिचार्ज से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

बाजार में उथल-पुथल: 0-90 दिन से 3 साल तक निवेश का सही गणित क्या है?

Airtel Unlimited 5G का सच: 300GB की लिमिट और हॉटस्पॉट का क्या है पंगा? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें

15 अगस्त बैंक हॉलिडे: क्या UPI और EMI पर पड़ेगा असर? जानें जरूरी नियम



Click it and Unblock the Notifications