नई दिल्ली, नवंबर 17। समय के साथ कई बैंकों ने अपनी म्यूचुअल फंड यूनिट्स भी शुरू कीं। इन बैंकों में से एक है एक्सिस बैंक। एक्सिस बैंक ने भी 2009 में एक्सिस म्यूचुअल फंड नाम से एसेट मैनेजमेंट कंपनी की शुरुआत की। बीते सालों में एक्सिस म्यूचुअल फंड की कुछ स्कीमों में निवेशकों को भारी मुनाफा कराया है। बल्कि 5 तो ऐसी स्कीमे हैं, जिन्होंने 5 साल में निवेशकों की दौलत 3 गुना कर दी है। एसआईपी के जरिए भी इन स्कीमों ने निवेशकों को बढ़िया रिटर्न दिया है। यहां हम आपको एक्सिस म्यूचुअल फंड की टॉप 5 स्कीमों की जानकारी देने जा रहे हैं।
एक्सिस मिडकैप फंड
पहले जान लीजिए कि मिड कैप फंड क्या होते हैं। ये अधिकतर मिड कैप यानी मीडियम साइज की मार्केट कैपिटल वाली कंपनियों में निवेश करते हैं। एक्सिस मिडकैप फंड की बात करें तो यह फंड पिछले 5 साल में 26.45 फीसदी सालाना रिटर्न देने में कामयाब रहा है। इस लिहाज से यदि किसी स्कीम ने इस स्कीम में 5 साल पहले 1 लाख रु लगाए होते तो उनकी वैल्यू आज 3.23 लाख रुपये होती। एसआईपी निवेश देखें तो 10,000 रु के मासिक निवेश से बीते 5 सालों में कुल निवेश 6 लाख रु होता, जबकि उसकी वैल्यू होती 12.25 लाख रुपये। इस फंड में आप कम से कम 500 रुपये से एसआईपी की शुरुआत कर सकते हैं।
एक्सिस स्मॉल कैप फंड
पहले जानिए कि स्मॉल कैप फंड क्या होते हैं। ये अधिकतर स्मॉल कैप यानी स्मॉल साइज की मार्केट कैपिटल वाली कंपनियों में निवेश करते हैं। एक्सिस स्मॉल कैप फंड की बात करें तो यह फंड पिछले 5 साल में 25.46 फीसदी सालाना रिटर्न देता रहा है। इस तरह यदि किसी स्कीम ने इस स्कीम में 5 साल पहले 1 लाख रु लगाए होते तो उनकी वैल्यू आज 3.11 लाख रुपये होती। एसआईपी से 10,000 रु के मासिक निवेश से बीते 5 सालों में कुल निवेश 6 लाख रु होता, जबकि उसकी वैल्यू होती 12 लाख रुपये से अधिक होती। इस फंड में भी कम से कम 500 रुपये से एसआईपी की शुरुआत की जा सकती है।
एक्सिस फोकस्ड 25 फंड
एक्सिस फोकस्ड 25 फंड ने 5 साल में सालाना 23.30 फीसदी रिटर्न दिया है। 5 साल पहले लगाई गई 1 लाख रु की रकम आज आज 2.85 लाख रुपये हो गयी होती। यदि किसी ने 10,000 रु हर महीने एसआईपी के जरिए निवेश किए होते तो उसकी कुल 6 लाख रु की निवेश राशि आज 10.85 लाख रुपये हो गई होती। बता दें कि ये फंड भी 500 रु की एसआईपी से शुरुआत करने की सुविधा देता है।
एक्सिस ब्लूचिप फंड
एक्सिस ब्लूचिप फंड की बात करें तो यह फंड पिछले 5 साल में 22.52 फीसदी सालाना रिटर्न देने में कामयाब रहा है। इस लिहाज से यदि किसी स्कीम ने इस स्कीम में 5 साल पहले 1 लाख रु लगाए होते तो उनकी वैल्यू आज 2.76 लाख रुपये होती। एसआईपी निवेश देखें तो 10,000 रु के मासिक निवेश से बीते 5 सालों में कुल निवेश 6 लाख रु होता, जबकि उसकी वैल्यू होती 10.70 लाख रुपये। इस फंड में भी 500 रुपये की एसआईपी से शुरुआत की जा सकती है।
एक्सिस लॉन्ग टर्म इक्विटी फंड
एक्सिस लॉन्ग टर्म इक्विटी फंड ने 5 साल में निवेशकों को हर साल औसतन 21.75 फीसदी रिटर्न दिया है। इस तरह 1 लाख रु के 2.68 लाख रु हो गए होते। 10,000 रु की मासिक एसआईपी 10.73 लाख रुपये हो गई होती। ये फंड भी 500 रुपये की एसआईपी करने की सुविधा देता है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
