
Axis Business Cycles Fund NFO : म्यूचुअल फंड हाउस अपनी किसी स्कीम का पहले एनएफओ (न्यू फंड ऑफर) लाते हैं, जो कि आईपीओ से मिलता-जुलता होता है। पहले एनएफओ आता है और उसके बाद शेयरों की तरह ही उस स्कीम की यूनिट्स में सामान्य ट्रेड शुरू हो जाता है। इसीलिए एनएफओ निवेशकों के लिए कमाई का अच्छा मौका माना जाता है। अब एक्सिस म्यूचुअल फंड हाउस अपनी एक नयी स्कीम शुरू करने जा रहा है, जिसके लिए यह पहले उसका एनएफओ लेकर आया है। आगे जानिए एनएफओ की डिटेल।
कब तक है निवेश का मौका
एक्सिस म्युचुअल फंड ने एक्सिस बिजनेस साइकिल फंड, एक ओपन-एंडेड स्कीम लॉन्च करने की घोषणा की है। जो लोग इकोनॉमी में बिजनेस साइकिल्स के अलग-अलग फेज के जरिए निवेश करना चाहते हैं, वे 16 फरवरी, 2023 तक खुले हुए इस स्कीम के नए फंड ऑफर (एनएफओ) के माध्यम से अपना पैसा निवेश कर सकते हैं। यह योजना 24 फरवरी, 2023 को या उससे पहले कंटिन्यूअल रीसेल और सेल के लिए फिर से खुल जाएगा। यह स्कीम एलॉटमेंट डेट से पांच बिजनेस डेज के भीतर फिर से खुल जाएगी।
स्कीम के होंगे प्लान्स
इस स्कीम के दो प्लान्स होंगे, यानी डायरेक्ट प्लान और रेगुलर प्लान। इस ओपन-एंडेड योजना में निवेश करने के पीछे उस इक्विटी योजना से लंबी अवधि में पैसा बनाना है जो विभिन्न सेक्टरों और विभिन्न फेज में शेयरों के बीच डायनामिक एलोकेशन के जरिए निवेश करेगी। हालाँकि, इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि योजना का निवेश उद्देश्य प्राप्त हो ही जाएगा।
कहां होगा कितना निवेश
इस स्कीम में इक्विटी और इक्विटी संबंधित इंस्ट्रूमेंट्स में ये 80 से 100 फीसदी तक निवेश करेगी। दूसरे इक्विटी और इक्विटी रिलेटेड इंसट्रूमेंट्स में 0-20 फीसदी, डेब्ट और मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट्स में 0-20 फीसदी, आरईआईटी और इनविट द्वारा जारी यूनिट्स में 0-10 फीसदी निवेश किया जाएगा। स्कीम के परफॉर्मेंट को निफ्टी 500 टोटल रिटर्न इंडेक्स के साथ बेंचमार्क किया जाएगा।
कम से कम कितना निवेश होगा जरूरी
निवेशक इस फंड में न्यूनतम सब्सक्रिप्शन राशि 5000 रु रख सकते हैं। इसके बाद निवेशक 1000 रु की अतिरिक्त यूनिट और 1 रु के गुणक में खरीद सकते हैं। एनएफओ अवधि के दौरान नेट एसेट वैल्यू (एनएवी) को 10 रु प्रति यूनिट पर सीमित किया गया है। स्कीम इंफॉर्मेशन डॉक्यूमेंट में दी गयी डिटेल के अनुसार योजना को "बहुत जोखिम भरा" करार दिया गया है और यह उन निवेशकों के लिए सबसे बेहतर है जो लंबी अवधि के लिए निवेश करना चाहते हैं। हालांकि, निवेशकों को इस स्कीम में निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेनी चाहिए।

कौन करेगा फंड को मैनेज
फंड को आशीष नाइक मैनेज करेंगे। इसमें कोई एंट्री लोड लागू नहीं है। हालांकि, यदि निवेशक यूनिटों के आवंटन की तारीख से 12 महीने पूरे होने पर या उससे पहले उन्हें रिडीम करते हैं, तो फंड हाउस निवेश का 10 प्रतिशत एक्जिट लोड चार्ज करेगा। बाकी निवेश के लिए एक्जिट लोड एक प्रतिशत तक सीमित है।
नोट : यहां पर निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। इसलिए निवेश करने से पहले अपनी वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
