नयी दिल्ली। प्राइवेट सेक्टर के प्रमुख बैंकों में से एक एक्सिस बैंक ने एक खास डिवाइस लॉन्च किया है। बैंक ने देश का पहला वियरेबल (हाथ पर पहनने वाला) पेमेंट डिवाइस लॉन्च किया, जिससे आप पूरी तरह कॉन्टैक्टलेस भुगतान कर सकेंगे। इस वियरेबल कॉन्टैक्टलेस पेमेंट डिवाइस की कीमत सिर्फ 750 रु है। इस गैजेट का नाम 'वियर एन पे' है। आपको यह बैंड, की-चेन और हाथ की घड़ी के रूप में मिलेगा।
हो सकेगी 1 लाख रु की शॉपिंग
देश के तीसरे सबसे बड़े प्राइवेट बैंक के नये डिवाइस आप 750 रु में खरीद सकते हैं। जबकि इसका सालाना चार्ज 500 रु है। इसके अलावा रिप्लेसमेंट फीस भी 750 रु रखी गयी है। आप इस डिवाइस से डेली 1 लाख रु की खरीदारी कर सकेंगे। अच्छी बात ये है कि इस डिवाइस पर आपको 100 फीसदी परचेज लिमिट तक का फ्रॉड कवर मिलेगा।
डिवाइस से पेमेंट पर मिलेगा कैशबैक
एक्सिस बैंक ने यह डिवाइस भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की उस घोषणा के दो महीने के बाद किया है जिसके तहत कॉन्टैक्टलेस पेमेंट की लिमिट को 2,000 रु से बढ़ा कर 5,000 रु कर दिया गया है। मगर जानकार मानते हैं कि कॉन्टैक्टलेस पेमेंट की सुरक्षा को लेकर अभी भी कुछ चिंताएं हैं। बहरहाल एक्सिस बैंक के डिवाइस से आपको 10 फीसदी कैशबैक और बैंक के पार्टनर्स के साथ ढेरों ऑफर मिलेंगे।
एसबीआई ने पहले लॉन्च किया था ऐसा डिवाइस
इससे पहले देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने पिछले साल अक्टूबर में टाइटन पे लॉन्च किया था। जिस तरह एसबीआई ने टाइटन के साथ मिलकर टाइटन पे लॉन्च किया, वैसे ही एक्सिस बैंक ने थेल्स और टैपी टेक्नोलॉजीज के साथ मिल कर वियर एन पे डिवाइस को डेवलप किया है। नये डिवाइस से एक्सिस बैंक के ग्राहक किसी भी ऐसी जगह डिजिटल पेमेंट कर सकेंगे, जहां कॉन्टैक्टलेस पेमेंट स्वीकार की जाती है।
सीधे बैंक अकाउंट से होगा लिंक
एक्सिस बैंक का वियरेबल डिवाइस सीधे ग्राहकों के बैंक खाते से लिंक होगा और एक नियमित डेबिट कार्ड की तरह काम करेगा। बैंक के एक उच्च अधिकारी के अनुसार डिजिटल भुगतान ग्राहकों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर कॉन्टैक्टलेस पेमेंट में बड़ा अवसर दिखाई दिख रहा है। वैसे भी कोरोना काल में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा रहा है। ऐसे में यह डिवाइस काफी काम आ सकता है।
कॉन्टैक्टलेस पेमेंट है फ्यूचर
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कॉन्टैक्टलेस पेमेंट को भारत में इंडस्ट्री का फ्यूचर माना जाता है। डिजिटल भुगतान पर जोर देने के बाद अब भारत में कॉन्टैक्टलेस पेमेंट पर ध्यान दिया जा रहा है। देश के बैंक अब इस दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रहे हैं।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
