नई दिल्ली, अप्रैल 27। देश के चौथे सबसे बड़े प्राइवेट बैंक एक्सिस बैंक ने जनवरी-मार्च तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित कर दिए हैं। बैंक घाटे से मुनाफे में आ गया है। पिछले साल जनवरी-मार्च तिमाही में 1,387.8 करोड़ रु घाटे में रहा था, जबकि इस साल समान तिमाही में बैंक 2677 करोड़ रु के मुनाफे में रहा। बता दें कि एक्सिस बैंक का मुनाफा जानकारों के अनुमानों से भी बेहतर रहा। एक्सिस बैंक के लिए 2175.1 करोड़ रु का मुनाफा कमाने का अनुमान लगाया गया था। बैड लोन प्रोविजन में भारी गिरावट से बैंक को काफी फायदा पहुंचा।

शुद्ध ब्याज इनकम भी बढ़ी
एक्सिस बैंक की शुद्ध ब्याज इनकम (कमाया गया ब्याज और जमाकर्ताओं को दिए गए ब्याज का अंदर) में भी अच्छी खासी बढ़ोतरी हुई। बैंक की शुद्ध ब्याज इनकम 6,807.7 करोड़ रु से 11 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 7555 करोड़ रु रही। शुद्ध ब्याज इनकम में शानदार बढ़ोतरी के अलावा गैर-ब्याज इनकम में हुई वृद्धि से बैंक का मुनाफा काफी अधिक रहा है।
लोन में भी बढ़ोतरी
बैंक का लोन टू डिपॉजिट रेशियो 1.09 फीसदी बढ़ कर 88 फीसदी हो गया। इसके रिटेल लोन में 10 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। घरेलू लोन में 11 फीसदी, होम लोन में 73 फीसदी और प्रॉपर्टी पर लोन में 53 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। प्रोविजन और आक्समिक खर्चे 57.4 फीसदी की भारी गिरावट के साथ 3294.98 करोड़ रु रह गए। हालांकि एक्सिस बैंक के अनुपात में बढ़ोतरी हुई। इसका सकल एनपीए अनुपात 3.44 फीसदी से बढ़ कर 3.70 फीसदी और शुद्ध एनपीए अनुपात 0.75 फीसदी से बढ़ कर 1.05 फीसदी हो गया।
आईसीआईसीआई बैंक के नतीजे
इससे पहले आईसीआईसीआई बैंक ने नतीजे घोषित किए थे। बैंक को वित्त वर्ष 2020-21 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च 2021) में आईसीआईसीआई बैंक को 4402.61 करोड़ रु का मुनाफा हुआ है, जो 2019-20 की समान तिमाही के मुकाबले 1221.4 करोड़ रु का मुनाफा हुआ था। यानी बैंक के मुनाफे में 260.5 फीसदी की धमाकेदार बढ़ोतरी हुई है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
