Indian Automobile Sale: हाल ही में जारी की गई एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के ऑटोमोबाइल सेक्टर में जबरदस्ती देखने को मिल रही है। इस रिपोर्ट के अनुसार दो पहिया वाहन से लेकर ट्रक तक हर तरह की गाड़ियों की बिक्री में साल 2024 के फाइनेंशियल ईयर में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। इनमें से कई वाहनों की बिक्री ने तो अपने पुराने रिकॉर्ड भी तोड़ दिए हैं। जानकारी के मुताबिक गाड़ियों की होलसेल में साल 2024 के फाइनेंशियल ईयर में 8.4 प्रतिशत की तेजी देखने को मिलेगा और इनका आंकड़ा 42,18,746 यूनिट तक पहुंच गया है।
सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स द्वारा जारी किए गए आंकड़ों से पता चलता है कि 2024 के वित्त वर्ष में की टू व्हीलर्स बिक्री में पिछले साल के मुकाबले 13.3 परसेंट की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

इसके अलावा पैसेंजर व्हीकल, थ्री व्हीलर व्हीकल और ट्रैक्टर की संख्या में भी रिकॉर्ड बढ़ोतरी देखने को मिली है।
सियाम के द्वारा जारी की गई रिपोर्ट में बताया गया है कि साल 2023 के फाइनेंशियल ईयर में कुल यूनिट्स की बिक्री 38,90,114 रही थी। यह बिक्री साल 2024 के फाइनेंशियल ईयर में बढ़कर 42,18,746 यूनिट हो गई है।
टू व्हीलर की खरीदारी में बंपर उछाल
जारी की गई रिपोर्ट में पता चलता है कि इस साल पिछले फाइनेंशियल ईयर के मुकाबले टू व्हीलर की खरीदारी में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। वित्त वर्ष 2024 की समाप्ति के बाद जारी की गई रिपोर्ट में पता चला है कि इस फाइनेंशियल ईयर में टू व्हीलर व्हीकल की खरीदारी में 13.3 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है। इस दौरान कंपनियों के द्वारा कुल 1,79,74,365 यूनिट्स की बिक्री की गई है।
वहीं फाइनेंशियल ईयर 2023 में टू व्हीलर वाहन की टोटल बिक्री 1,58 62,771 यूनिट्स की थी।
एनालिसिस पीरियड में सभी श्रेणियां की गाड़ियों में 12.5 प्रतिशत की ज्यादा बिक्री देखी गई है। यह दो लाख 2,38,53,463 यूनिट हैं। वर्ष वहीं अगर आप फाइनेंशियल ईयर 2023 की बात करते हैं तो यह 2,12,04,846 यूनिट्स थी।
बढ़ी वाहनों की रीटेल बिक्री
जारी किए गए आंकड़ों से साफ पता चलता है कि साल 2024 में रिटेल वाहनों की बिक्री में भी जबरदस्त देवी देखने को मिली है। इनमें सबसे बड़ा हाथ पैसेंजर व्हीकल, थ्री व्हीलर और ट्रैक्टर्स का रहा है। इस साल खुदरा बिक्री पिछले साल के मुकाबले 10 प्रतिशत तक बढ़ी है।
साल 2024 का फाइनेंशियल ईयर समाप्त होने तकवाहनों की खुदरा बिक्री बढ़कर 2,45,30,334 यूनिट हो गई है। वहीं अगर हम फाइनेंशियल ईयर 2023 की बात करते हैं तो तो इस दौरान 2,22,41,000 से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री हुई थी।
वहीं वित्त वर्ष 2024 के दौरान लग्जरी कार की डिमांड भी जबरदस्त तरीके से बढ़ी है। इसके अलावा ट्रक और दूसरे कमर्शियल व्हीकल की डिमांड में भी इजाफा देखने को मिला है।
इस समय लोगों का ज्यादातर ध्यान इलेक्ट्रिक हाइब्रिड मॉडल खरीदने पर है जिससे उनकी गाड़ी पेट्रोल और डीजल के साथ इलेक्ट्रिक पावर के ऑप्शन पर भी चल सकती है। हालांकि अभी भी इलेक्ट्रिक व्हीकल का मार्केट उतना बड़ा नहीं है लेकिन इनमें तेज ग्रोथ देखने को मिल रही है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
