नई दिल्ली, सितंबर 1। अगस्त महीने में ऑटो कंपनियों को झटका लगा है। कई ऑटो कंपनियों की सेल्स में पिछले महीने गिरावट देखने को मिली है। सबसे पहले बात करें देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी की तो मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड की तो अगस्त में इलेक्ट्रॉनिक कम्पोनेंट की कमी के कारण इसकी कुल बिक्री घट गई। जुलाई के मुकाबले इसकी सेल्स 19.5 फीसदी घट कर 1,30,699 यूनिट रह गयी। हालांकि साल दर साल आधार पर इसकी सेल्स में 5 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। इसने पिछले साल अगस्त महीने में 124,624 कारें बेची थीं। मासिक आधार पर कंपनी का निर्यात 2.8 फीसदी घट कर 20,619 यूनिट रह गया, जबकि यूटिलिटी व्हीकल सेल्स 24.5 फीसदी लुढ़क कर 32272 यूनिट रह गयी।
टाटा की बिक्री भी घटी
इसी साल जुलाई के मुकाबले अगस्त में टाटा मोटर्स की बिक्री 7.17 फीसदी गिर कर 28018 यूनिट्स रह गयी। मगर इसकी कुल मिला कर घरेलू बिक्री 4.2 फीसदी बढ़ कर 54190 यूनिट्स और कुल घरेलू कमर्शियल वाहन बिक्री 25 फीसदी उछल कर 29781 यूनिट्स रही।
हुंडई की सेल्स बढ़ी
हुंडई मोटर इंडिया की कुल अगस्त बिक्री में 12.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इसने पिछले साल समान महीने 52609 यूनिट्स की बिक्री की थी, जबकि इस साल अगस्त में कुल 59,068 कारें बेची हैं। कंपनी ने कहा है कि इसकी घरेलू बिक्री अगस्त 2020 में 45,809 इकाइयों के मुकाबले 2.3 प्रतिशत बढ़कर 46,866 इकाई हो गई। इसका निर्यात पिछले साल अगस्त में 6,800 इकाइयों की तुलना में पिछले महीने बढ़कर 12,202 इकाई हो गया।
महिंद्रा एंड महिंद्रा
महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के ऑटो सेगमेंट ने अगस्त में कुल 30,585 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जो जुलाई की तुलना में 21.5% कम है। कंपनी की पैसेंजर कारों की बिक्री भी जुलाई के मुकाबले 24 फीसदी गिरकर अगस्त में 15,973 इकाई रह गई। इसके फार्म इक्विपमेंट सेगमेंट में भी गिरावट देखी गई। जुलाई के मुकाबले ट्रैक्टर की बिक्री 21.5% गिरकर 21,360 यूनिट रह गई।
टीवीएस मोटर
टीवीएस मोटर कंपनी की कुल बिक्री महीने-दर-महीने 4.2 फीसदी बढ़कर 2,90,694 इकाई हो गई। दोपहिया वाहनों की बिक्री जुलाई की तुलना में अगस्त में 4.4% बढ़कर 2,74,313 इकाई रही। घरेलू दोपहिया वाहनों की बिक्री 1,79,999 इकाई रही। मोटरबाइक की बिक्री 1,33,789 इकाई रही। स्कूटरों की बिक्री जुलाई में 74,351 इकाई से बढ़कर अगस्त में 87,059 इकाई हो गई।
अशोक लेलैंड
अशोक लीलैंड ने अगस्त में कुल 9,360 इकाइयों की बिक्री की, जो कंपनी की जुलाई बिक्री की तुलना में 8.2% अधिक है। घरेलू बिक्री जुलाई में 8,129 इकाई से बढ़कर अगस्त में 8,400 इकाई हो गई। वहीं घरेलू मध्यम और भारी वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री जुलाई में 3,473 इकाई से बढ़कर अगस्त में 3,986 इकाई हो गई।
बजाज ऑटो
बजाज ऑटो ने अगस्त में 3,73,270 इकाइयां बेचीं, जो जुलाई की तुलना में 1.12% अधिक है। कंपनी की कुल घरेलू दोपहिया वाहनों की बिक्री 1.11% बढ़कर 1,57,971 इकाई और कुल दोपहिया वाहनों का निर्यात 15% बढ़कर 2,00,675 इकाई रहा। वहीं इसकी कुल वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 9.3% गिरकर 34,960 इकाई रह गई।
एस्कॉर्ट्स
एस्कॉर्ट्स की ट्रैक्टर बिक्री अगस्त में मॉनसून गतिविधि में मंदी के बीच गिर गई। ट्रैक्टर की बिक्री महीने-दर-महीने 13.26% घटकर 5,693 इकाई रह गई। कंपनी ने घरेलू और विदेशी बाजारों में क्रमशः 4,920 इकाइयां और 773 इकाइयां बेचीं।
स्कोडा इंडिया
स्कोडा ऑटो इंडिया ने अगस्त 2021 में अपनी बिक्री में लगभग चार गुना उछाल दर्ज की। ये उछाल साल दर साल आधार पर दर्ज की गयी। इसने अगस्त 2021 में 3,829 इकाइयों की बिक्री की। जबकि कंपनी ने पिछले साल समान महीने में सिर्फ 1,003 इकाइयां बेची थीं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: शनिवार को बाजार में हड़कंप! फिर चांदी के दाम धड़ाम, जानें 1 किलो चांदी का रेट क्या है?

PNB का बड़ा फैसला! 13 डेबिट कार्ड से ATM कैश निकासी सीमा आधी, जानें किन कार्डधारकों पर पड़ेगा असर

Ladli Behna Yojana 34th Installment: 1500 या 3000 रुपये? जानें कब आएगी 34वीं किस्त और ऐसे करें स्टेटस चेक

Gold Rate Today: सराफा बाजार में सोने के दामों में लगातार कमी, जानें आज कितना सस्ता हुआ 22K और 24K गोल्ड

CM Kisan Samman Yojana: राजस्थान किसानों के लिए अपडेट! कब आएगी 6वीं किस्त, ऐसे चेक करें पेमेंट स्टेटस

Silver Price Today: 6 मार्च को भी चांदी में उतार-चढ़ाव! 30,100 रुपये टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 10 मार्च को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में फिर आई तेजी, जानिए 24k, 22k 18k गोल्ड रेट

Gold Price Today: मिडिल ईस्ट जंग के बीच सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 9 मार्च को चांदी की कीमत में आई गिरावट...35,000 टूटे भाव, जानिए 1 किलो चांदी का भाव

Gold-Silver Price: सेफ-हेवन माना जाता है सोना-चांदी, फिर भी कीमतों में गिरावट क्यों आ रही, जानिए बड़ी वजह

Happy Women’s Day 2026: खास मैसेज, कोट्स और WhatsApp स्टेटस से करें महिलाओं को सम्मान



Click it and Unblock the Notifications