जैसा कि आप जानते हैं कि कई महीनों से ऑटो सेक्टर में मंदी चल रही थी, जिसकी भरपाई इस दिवाली हो गई है। दरअसल नवरात्र से लेकर धनतेरस तक गाडि़यों की बिक्री में अच्छी-खासी तेजी देखी गई है। ऐसे में एक्सपर्ट का मानना है कि ऑटो सेक्टर में अभी जो तेजी आयी है वो आगे भी कायम रह सकती है। ऑटो सेक्टर की हालात सुधारने के लिए सरकार की ओर से तमाम कोशिशें की गईं लेकिन इसका कोई असर नहीं हो रहा था, आखिरकार त्योहारों ने मंदी को मात देकर खुशहाली का मौहाल पैदा कर दिया है।

आपको बता दें कि मंदी की आहट से वाहनों की बिक्री में दोहरे अंकों की गिरावट दर्ज की थी, लेकिन अब नवरात्रि और धनतेरस पर इस बार एक अनुमान के अनुसार 5 से 7 फीसदी तक वाहनों की बिक्री बढ़ी है।
आंकड़ों के अनुसार नवरात्रि के मौके पर मारुति सुजुी की कारों की बिक्री में करीब 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी, जबकि हुंडई की कारों की बिक्री करीब 10 प्रतिशत तक बढ़ी थी। ऑटोमोबाइल्स कंपनियों के अनुसार पिछले साल की तुलना में इस बार नवरात्रि पर कारों की बिक्री में इजाफा हुआ है।
तो वहीं इस फेस्टिव सीजन के दौरान मारुति सुजुकी और हुंडई की गाडि़यां सबसे ज्यादा बिकी हैं। वैसे ही इस दोनों ऑटो कंपनियों का टोटल मार्केट शेयर करीब 65-70 प्रतिशत के बीच है। धनतेरस के मौके पर देश की तीसरी सबसे बड़ी ऑटो कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा की भी गाडि़यों की बिक्री में सुधार देखने को मिली है।
बता दें कि इससे पहले ऑटो सेक्टर के लिए सितंबर का महीना भी बिक्री के लिहाज से निगेटिव रहा था। सितंबर में मारुति सुजुकी की बिक्री सालाना आधार पर 24.4 प्रतिशत घटकर 1.22 लाख यूनिट रही थी।
साथ ही इसके अलावा सितंबर में मारुति सुजुकी की बिक्री सालाना आधार पर 24.4 फीसदी घटकर 1.22 लाख यूनिट रही थी। सितंबर 2018 में कंपनी की कुल ब्रिकी 1.62 लाख यूनिट रही थी, वहीं पिछले साल सितंबर में कंपनी ने 8,740 यूनिट एक्सपोर्ट किए थे, लेकिन सितम्बर में यह ग्राफ गिरकर 7,188 यूनिट पर आ गया था।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
