नई दिल्ली, अगस्त 1। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया की जुलाई में बिक्री में 50 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। कंपनी ने जुलाई 2020 में 1,08,064 यूनिट्स के मुकाबले इस साल समान महीने में 1,62,462 यूनिट्स की बिक्री की। मारुति की घरेलू बिक्री पिछले महीने 39 प्रतिशत बढ़कर 1,41,238 इकाई रही, जो जुलाई 2020 में 1,01,307 इकाई रही थी। कंपनी ने कहा कि जुलाई में इसका निर्यात बढ़कर 21,224 इकाई हो गया, जो पिछले साल इसी महीने में 6,757 इकाई था। यानी कंपनी का निर्यात तीन से अधिक रहा। ऑल्टो और एस-प्रेसो की जुलाई 2020 में 17,258 यूनिट्स के मुकाबले इस साल जुलाई में 19,685 यूनिट्स बिकीं, जबकि वैगनआर, स्विफ्ट, सेलेरियो, इग्निस, बलेनो, डिजायर और टूर एस की संयुक्त बिक्री 70,268 इकाइयों की रही। आगे जानिए बाकी कंपनियों के आंकड़े।
टाटा की बिक्री भी बढ़ी
जुलाई 2020 के मुकाबले जुलाई 2020 में टाटा मोटर्स की कुल बिक्री 12688 यूनिट्स से 88 फीसदी बढ़ कर 23848 यूनिट्स रही। इसकी घरेलू बिक्री 12012 यूनिट्स से 81 फीसदी अधिक 21796 यूनिट्स और निर्यात 676 यूनिट्स से 204 फीसदी उछल कर 2052 यूनिट्स रहा। ऑटो प्रमुख, जो घरेलू बाजार में नेक्सन, हैरियर और सफारी जैसी कारें बेचती है, विभिन्न प्रकार के चिप्स पर विचार कर रही है, जिनका उपयोग उन कम्पोनेंट में किया जा सकता है जिनमें आपूर्ति की स्थिति गंभीर है।
हुंडई इंडिया
हुंडई मोटर इंडिया की कुल जुलाई बिक्री में 46 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इसने पिछले महीने 60,249 यूनिट्स की बिक्री की। जुलाई 2020 हुंडई इंडिया ने 41,300 यूनिट्स की बिक्री की थी। कंपनी ने कहा कि इसकी घरेलू बिक्री जुलाई 2020 में 38,200 इकाइयों के मुकाबले 26 प्रतिशत बढ़कर 48,042 इकाई हो गई। वहीं निर्तायत 3,100 इकाइयों की तुलना में बढ़कर 12,207 इकाई हो गया।
एस्कॉर्ट्स
जुलाई में एस्कॉर्ट्स लिमिटेड की ट्रैक्टर बिक्री गिर गई। कंपनी ट्रैक्टर की बिक्री जून के मुकाबले 47.6% घट कर 6,564 इकाई रह गई। कंपनी के मुताबिक मध्य जून से मध्य जुलाई तक मानसून गतिविधि में तीन सप्ताह की मंदी ने खरीफ फसलों की बुवाई को अस्थायी रूप से प्रभावित किया, जिससे जुलाई में बिक्री में कम हो गई। इसने घरेलू स्तर पर 6,055 इकाइयां और 509 इकाइयां बेचीं।
आयशर मोटर्स
आयशर मोटर्स एक लिस्टेड कंपनी है। इसकी जुलाई बिक्री 2184 यूनिट्स से 95.6 फीसदी बढ़ कर 4271 यूनिट्स रही। इनें निर्यात 401 यूनिट्स से 59.6 फीसदी बढ़ कर 640 यूनिट्स और घरेलू बिक्री 1734 यूनिट्स से 104.9 फीसदी बढ़ कर 3553 यूनिट्स रही।
स्कोडा इंडिया
स्कोडा ऑटो इंडिया ने आज जुलाई 2021 की बिक्री में पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 234 प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा की। कंपनी ने जुलाई 2021 में 3,080 कारों की बिक्री की, जबकि पिछले साल इसी अवधि में 922 कारों की बिक्री हुई थी। इसने जून 2021 में बिक्री 734 इकाइयों की थी। यानी जून के मुकाबले जुलाई में 320 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
टोयोटा
टोयोटा किर्लोस्कर मोटर की जुलाई बिक्री 13,105 यूनिट्स रही। जुलाई 2020 की तुलना में इसकी बिक्री में 143% की वृद्धि देखी गई। जुलाई 2020 में कार कंपनी ने 5,386 यूनिट्स बेची थीं।


Click it and Unblock the Notifications