नई दिल्ली, जून 1। हर महीने की तरह जून की पहली तारीख को अधिकतर ऑटो कंपनियों ने अपने पिछले महीने यानी मई के बिक्री आंकड़े पेश कर दिए हैं। पिछले महीने मारुति और टाटा की सेल्स में अच्छी बढ़ोतरी देखी गयी है। सबसे पहले बात करते हैं देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति की। मारुति सुजुकी ने मई 2022 में बिक्री में वृद्धि दर्ज की। कार निर्माता ने पिछले महीने पैसेंजर व्हीकल की 1,24,474 इकाइयों की बिक्री की, जबकि मई 2021 में 32,903 इकाइयों की थी। यानी इसकी पैसेंजर व्हीकल की बिक्री में 278.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। लेकिन यह ध्यान देने योग्य है कि मई 2021 में मारुति सुजुकी की बिक्री और उत्पादन कोविड-19 की दूसरी लहर के कारण बुरी तरह प्रभावित हुआ था। निर्यात मिला कर इसकी कुल बिक्री 161413 यूनिट की रही। इसने मई में 27191 यूनिट का निर्यात किया, जो इसका एक महीने का अब तक का सर्वाधिक निर्यात रहा।
टाटा मोटर्स
टाटा मोटर्स ने पिछले महीने भारत में कुल 43,341 कारों और एसयूवी की बिक्री की, जो मई 2021 में 15,181 इकाइयों की तुलना में 185 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है। कंपनी ने पिछले महीने आईसीई (इंटरनल कंबस्शन इंजन) वाहनों की 39,887 यूनिट और मई 2022 में 3,454 यूनिट इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री की।
किया इंडिया
इसने भी पिछले महीने भारत में बिक्री में वृद्धि दर्ज की। दक्षिण कोरियाई कार निर्माता ने पिछले महीने भारत में 18,718 कारों की बिक्री की, जबकि मई 2021 में 11,050 इकाइयों की बिक्री रही थी। यानी बिक्री में 69.30 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
टोयोटा इंडिया
टोयोटा इंडिया की सेल्स मई 2021 में 707 यूनिट से करीब 1345 फीसदी उछल कर मई 2022 में 10,216 यूनिट रही। मगर अप्रैल 2022 में 15085 यूनिट के मुकाबले इसकी बिक्री 32.28 फीसदी घटी।
स्कोडा इंडिया
स्कोडा ऑटो इंडिया प्राइवेट लिमिटेड मई 2022 4,604 यूनिट बेचने में सफल रही। गौरतलब है कि स्कोडा ने बिक्री में सालाना आधार पर 543 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की, जबकि मासिक आधार पर, कंपनी की बिक्री में 10 प्रतिशत की गिरावट आई है। पिछले महीने इसने 5,152 यूनिट बेची थीं, जबकि पिछले साल मई में इसने केवल 716 यूनिट बेची थीं।
बजाज ऑटो
इसकी कुल बिक्री 2,71,862 यूनिट से 1 फीसदी बढ़ कर 275868 यूनिट रही। इनमें घरेलू बिक्री में 85 फीसदी का उछाल और निर्यात में 22 फीसदी की गिरावट आई।
अशोक लेलैंड
अशोक लीलैंड ने मई में कुल कमर्शियल वाहनों की 13,273 इकाइयों की बिक्री के साथ अपनी सेल्स में चार गुना की वृद्धि दर्ज की। कंपनी ने पिछले साल मई में 3,199 इकाइयां बेची थीं। मई 2021 में 2,738 इकाइयों के मुकाबले इसकी घरेलू बिक्री 12,458 इकाई रही।
आयशर मोटर्स
आयशर मोटर्स लिमिटेड ने मई 2022 के महीने के लिए आयशर ट्रकों और बसों और वोल्वो ट्रकों की बिक्री के आंकड़ों की घोषणा की है। कंपनी ने मई 2022 के दौरान 5637 वाहनों की बिक्री की है, जबकि मई 2021 में 1223 वाहनों की बिक्री रही थी। यानी इसकी बिक्री में सालाना आधार पर 361% की वृद्धि दर्ज की गई।
एमजी मोटर्स
ब्रिटिश कार निर्माता मॉरिस गैरेज, जिसे एमजी मोटर के नाम से जाना जाता है, ने कहा कि इसकी भारत की सहायक कंपनी एमजी मोटर इंडिया ने मई 2022 के लिए अपनी बिक्री के आंकड़े जारी किए हैं। एमजी मोटर इंडिया ने मई 2022 में 4,008 इकाइयां बेचीं, जिसमें अप्रैल 2022 की तुलना में 99.6 प्रतिशत और मई 2021 की तुलना में 294.5 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि दर्ज की गई।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications