Auto Sales : Maruti की बिक्री घटी, Tata ने बनाया रिकॉर्ड, जानिए बाकी कंपनियों का हाल

नई दिल्ली, फरवरी 2। पिछले महीने मारुति सुजुकी, देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी, की सेल्स घटी, जबकि टाटा मोटर्स ने बिक्री के मामले में एक नया रिकॉर्ड बनाया। मारुति सुजुकी ने जनवरी 2022 में कुल 154,379 इकाइयां बेचीं, जो इसकी जनवरी 2021 की 160,752 इकाइयों की बिक्री से कम है। ऑटोमेकर का दावा है कि बिक्री में यह गिरावट सप्लाई चेन में संकट के कारण है। खास कर माइक्रोचिप की कमी ने इसकी बिक्री को प्रभावित किया। पिछले महीने मारुति सुजुकी की कुल बिक्री में 132,461 इकाइयों की घरेलू बिक्री, अन्य ओईएम को 3,981 इकाइयों की बिक्री और 17,937 इकाइयों का निर्यात शामिल है। आगे जानिए बाकी कार निर्माता कंपनियों के आंकड़े।

टाटा मोटर्स का रिकॉर्ड

टाटा मोटर्स का रिकॉर्ड

टाटा मोटर्स ने जनवरी में 40,777 कारें बेचीं। ये इसकी अब तक की एक महीने में उच्चतम बिक्री है। कंपनी ने इस साल में 50,000 का आंकड़ा पार करने का भरोसा जताया है। बता दें कि टाटा ने जनवरी 2022 में 28,108 एसयूवी बेचीं, जो अब तक की सबसे अधिक है। इसने 2,892 इकाइयों की ईवी की बिक्री की। वहीं नए लॉन्च किए गए सीएनजी मॉडल की एक महीने में 3,000 यूनिट बिकीं।

हुंडई ने की वापसी

हुंडई ने की वापसी

हुंडई ने पिछले महीने 44022 यूनिट्स की बिक्री की। इसके साथ ही कंपनी ने एक बार फिर से टाटा को पछाड़ कर नंबर 2 कार कंपनी का दर्जा हासिल कर लिया। मगर इसकी बिक्री जनवरी 2021 के मुकाबले घटी है। इसने पिछले साल जनवरी में 52005 यूनिट्स की बिक्री की थी। इसकी बिक्री 15.35 फीसदी घटी है। मगर दिसंबर 2021 में बेची गयी 31312 यूनिट्स के मुकाबले इसकी सेल्स काफी बढ़ी।

हीरो मोटोकॉर्प
महामारी की तीसरी लहर के बीच हीरो मोटोकॉर्प ने जनवरी 2022 में अपने वाहनों की 3,80,476 इकाइयां बेची हैं। कंपनी ने जनवरी 2021 में 4,85,889 इकाइयों की बिक्री की थी। राज्य-वार लॉकडाउन और प्रतिबंधो ने महीने की कुल बिक्री की मात्रा को प्रभावित किया है।।

एस्कॉर्ट्स

एस्कॉर्ट्स

एस्कॉर्ट्स लिमिटेड की ट्रैक्टर बिक्री जनवरी में पिछले महीने (दिसंबर 2021) की तुलना में बढ़ी, लेकिन साल-दर-साल गिर गई। कंपनी ने कहा कि ट्रैक्टर की बिक्री महीने-दर-महीने 21.5% बढ़कर 5,707 यूनिट हो गई। इसने घरेलू और विदेशी बाजारों में क्रमश: 5,103 और 604 इकाइयां बेचीं।

महिंद्रा एंड महिंद्रा
महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के ऑटो सेगमेंट ने जनवरी में 46,804 इकाइयों की कुल बिक्री दर्ज की, जो पिछले महीने की तुलना में 19.52% की वृद्धि है। महिंद्रा एंड महिंद्रा की यात्री कारों की बिक्री भी दिसंबर के मुकाबले 12.65% बढ़कर जनवरी में 19,964 इकाई हो गई।

स्कोडा

स्कोडा

स्कोडा ऑटो इंडिया ने वर्ष की शुरुआत सकारात्मक रूप से की है क्योंकि उन्होंने जनवरी 2022 में कुल 3009 इकाइयां बेची हैं। पिछले साल जनवरी की बिक्री के आंकड़े की तुलना में, यह लगभग 200 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। मगर ये पिछले महीने स्कोडा द्वारा बेची गई 3,234 इकाइयों से कम रही।

टीवीएस मोटर
टीवीएस मोटर कंपनी की कुल बिक्री जनवरी में पिछले महीने की तुलना में 6.3% बढ़कर 2.66 लाख इकाई हो गई। कंपनी ने कहा कि सेमीकंडक्टर्स की कमी के कारण प्रीमियम दोपहिया वाहनों का उत्पादन और बिक्री बुरी तरह प्रभावित हुई है। कुल दोपहिया वाहनों की बिक्री 7.9% बढ़कर 2,54,139 इकाई हो गई। मोटरसाइकिलों की बिक्री 2.73% बढ़कर 1,37,360 इकाई हो गई। स्कूटर की बिक्री 19.2% बढ़कर 80,580 इकाई हो गई। हालांकि तिपहिया वाहनों की बिक्री 18.6% गिरकर 15,541 इकाई रह गई।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+