नई दिल्ली, अक्टूबर 01। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी सहित अन्य ऑटो कंपनियों ने अपने बिक्री के आंकड़े पेश कर दिए हैं। मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने सितंबर 2022 में कुल 176,306 कारें बेचीं। महीने में कुल बिक्री में 150,885 इकाइयों की घरेलू बिक्री, अन्य ओईएम (मूल उपकरण निर्माता) को 4,018 इकाइयों की बिक्री और 21,403 इकाइयों का निर्यात शामिल है। पिछले साल सितंबर में इसकी सेल्स 86,380 यूनिट रही थी। यानी इसकी सेल्स दोगुने से अधिक रही। आगे जानते हैं बाकी कंपनियों के बिक्री आंकड़े।
टाटा मोटर्स
सितंबर 2022 के लिए घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में टाटा मोटर्स की बिक्री 42.1 प्रतिशत बढ़ी और सितंबर 2021 के दौरान 1.71 लाख इकाइयों की तुलना में 2.43 लाख इकाई रही। सितंबर 2022 में कंपनी की कुल घरेलू बिक्री 44 प्रतिशत बढ़कर 80,633 इकाई रही, जो एक साल पहले इसी अवधि में 55,988 इकाई थी। सितंबर 2022 में वाणिज्यिक वाहनों की घरेलू बिक्री 32,979 इकाई रही, जबकि सितंबर 2021 में यह 30,258 इकाई थी। पीवी (पैसेंजर व्हीकल) की घरेलू बिक्री 85 प्रतिशत बढ़कर सितंबर 2022 में 47,864 इकाई रही।
हुंडई
हुंडई मोटर इंडिया ने कहा कि सितंबर में उसकी होलसेल बिक्री 38 प्रतिशत बढ़कर 63,201 इकाई हो गई। ऑटोमेकर ने सितंबर 2021 में अपने डीलरों को 45,791 यूनिट्स बेची थीं। कंपनी ने कहा कि पिछले महीने उसकी घरेलू थोक बिक्री 49,700 इकाई थी, जो सितंबर 2021 में 33,087 इकाइयों की तुलना में 50 प्रतिशत अधिक थी। पिछले महीने निर्यात एक साल पहले की अवधि में 12,704 इकाइयों से बढ़कर 13,501 इकाई हो गया।
अशोक लेलैंड
सितंबर 2022 में अशोक लीलैंड की कुल घरेलू बिक्री 88 प्रतिशत बढ़कर 16,499 इकाई रही जो एक साल पहले इसी अवधि में 8,787 इकाई थी। कुल निर्यात में 40 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
टीवीएस मोटर्स
सितंबर 2022 में टीवीएस मोटर की कुल बिक्री 3.79 लाख यूनिट रही। दोपहिया वाहनों की बिक्री 9 प्रतिशत बढ़ कर 3.61 लाख इकाई रही, जो एक साल पहले इसी अवधि में 3.32 लाख इकाई थी। मोटरसाइकिल की बिक्री में 2 प्रतिशत की वृद्धि हुई जबकि दोपहिया वाहनों के निर्यात में 12 प्रतिशत की गिरावट आई।
एस्कॉर्ट्स कुबोटा
एस्कॉर्ट्स कुबोटा सितंबर 2022 की बिक्री में 12,232 ट्रैक्टरों की बिक्री के साथ 38.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई, जबकि सितंबर 2021 में 8,816 ट्रैक्टरों की बिक्री हुई थी। सितंबर 2022 में घरेलू ट्रैक्टर की बिक्री 42.7 प्रतिशत बढ़ी और सितंबर 2021 में बेचे गए 7,975 ट्रैक्टरों के मुकाबले 11,384 ट्रैक्टर की बिक्री हुई। ट्रैक्टरों के निर्यात से बिक्री 0.8 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करते हुए 848 ट्रैक्टरों की रही।
एमजी मोटर
एमजी मोटर इंडिया ने कहा कि सितंबर में उसकी रिटेल बिक्री 17 प्रतिशत बढ़कर 3,808 इकाई हो गई। ऑटोमेकर ने सितंबर 2021 में 3,241 यूनिट्स की बिक्री की थी।
स्कोडा ऑटो
स्कोडा ऑटो इंडिया ने कहा कि सितंबर में उसकी बिक्री 17 प्रतिशत बढ़कर 3,543 इकाई हो गई। ऑटोमेकर ने सितंबर 2021 में डीलरों को 3,027 यूनिट्स भेजी थीं।
टोयोटा किर्लोस्कर
टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने शनिवार को कहा कि सितंबर में उसकी होलसेल बिक्री पिछले साल के इसी महीने की तुलना में 66 प्रतिशत बढ़कर 15,378 इकाई हो गई। बेंगलुरु स्थित ऑटोमेकर ने सितंबर 2021 में अपने डीलरों को 9,284 यूनिट्स भेजीं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications