Auto Industry ने अपने अगस्त महीने के बिक्री के नतीजे जारी कर दिए है। आज हम आपको मारुति सुजुकी, महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड, एमजी मोटर, टोयोटा किर्लोस्कर मोटर्स कार के नतीजे बताने जा रहे है तो फिर आइए जानते हैं इनके बारे में।

मारुति सुजुकी
कंपनी ने ऐलान किया कि उसने अगस्त में में कुल 1 लाख 89 हजार 82 इकाइयाँ बेचीं, जो अभी तक की सर्वाधिक मासिक बिक्री है। महीने में कुल बिक्री में 1 लाख 58 हजार 678 इकाइयों की घरेलू बिक्री, अन्य मूल उपकरण निर्माताओं को 5 हजार 790 इकाइयों की बिक्री और 24 हजार 614 इकाइयों का निर्यात शामिल है।
टोयोटा किर्लोस्कर मोटर्स
कंपनी ने एक विज्ञप्ति के जरिए कहा कि उसने अब तक सबसे बेहतर मासिक प्रदर्शन दर्ज किया है और अगस्त 2023 में 22 हजार 910 इकाइयां बेचीं। अगस्त 2022 की तुलना में कंपनी ने सालाना आधार पर 53 फीसदी की वृद्धि दर्ज की।
महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक विज्ञप्ति में कंपनी ने कहा कि कंपनी की अगस्त 2023 में कुल ऑटो बिक्री 70 हजार 350 वाहन रही, जिसमें निर्यात सहित सालाना आधार पर 19 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई।
हुंडई मोटर इंडिया
अगस्त 2023 में हुंडई मोटर इंडिया ने 71 हजार 435 इकाइयों की बिक्री दर्ज की। महीने के दौरान घरेलू मार्केट में कुल बिक्री 53 हजार 830 इकाई रही और 17 हजार 605 इकाइयों का निर्यात किया गया। कंपनी के सीईओ ने एसयूवी कारों की मजबूत मांग और हुंडई की बिक्री बढ़ाने में उनके योगदान पर प्रकाश डाला है।
एमजी मोटर
कंपनी का रिटेल सेल का आंकड़ा 4 हजार 185 इकाई रहा। यह पिछले साल की समान अवधि की तुलना में करीब 10 फीसदी की वर्ष-दर-वर्ष वृद्धि है। मीडिया रिपोर्टस् के अनुसार कार निर्माता त्योहारी सीजन में मौजूदा गति को और आगे बढ़ाने की तैयारी कर रहा है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
