Auto Sales: अक्टूबर के महीने की शुरूआत हो चुकी है। अब ऑटो कंपनियां अपने सितंबर महीने के ऑटो सेल के आंकड़ों को जारी कर रही है। हाल ही में बजाज ऑटो ने अपने सितंबर महीने के लिए ऑटो सेल्स के आंकड़ों को जारी कर दिया है। कंपनी की सितंबर सेल्स में 1 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है तो फिर आइए जानते हैं इसके बारे में।
सितंबर महीने में कंपनी की कुल बिक्री वार्षिक आधार पर 1 फीसदी घटकर 3 लाख 92 हजार 558 यूनिट रही। सितंबर 2022 में कंपनी ने 3 लाख 94 हजार 747 इकाइयों की बिक्री की थी।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया है कि कुल दोपहिया वाहनों की बिक्री 3 लाख 27 हजार 712 यूनिट रही, जबकि एक वर्ष पहले की अवधि की बात करें तो फिर यह 3 लाख 48 लाख 355 यूनिट थी।
घरेलू दोपहिया वाहनों की बिक्री की बात करें तो फिर यह बिक्री 2 लाख 2 हजार 510 यूनिट रही। दोपहिया वाहनों के निर्यात में सितंबर 2023 में गिरावट आई है। इसका निर्यात 1 लाख 25 हजार 202 यूनिट रहा, जबकि यह एक साल पहले 1 लाख 25 हजार 443 यूनिट था।
कंपनी की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार कंपनी के कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में 40 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है और कंपनी की बिक्री 64 हजार 846 यूनिट रही, जो पिछले वर्ष समान अवधि में 46 हजार 392 इकाई थी।
ये है टीवीएस मोटर्स के बिक्री के आंकड़ें
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी ने सितंबर महीने में 6 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की है। सितंबर 2023 में कंपनी ने 4 लाख 2 हजार 553 यूनिट्स बेचीं जबकि कंपनी ने सितंबर 2022 में 3 लाख 79 हजार 11 यूनिट्स को बेचा था।
यह कंपनी के कुल बिक्री का आंकड़ा है। अगर हम कंपनी के टू व्हीलर सेगमेंट सेगमेंट की बात करें तो फिर कंपनी ने सितंबर 2023 में 3 लाख 86 हजार 955 यूनिट्स को बेचा है। सितंबर 2022 में कंपनी ने 3 लाख 61 हजार 729 यूनिट बेची थी। इसके साथ ही कंपनी के इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में भी शानदार उछाल देखने को मिला है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications