नई दिल्ली, अगस्त 02। क्या आप जानते हैं कि गाय के गोबर से जुड़े कई बिजनेस हैं, जो आप भी कर सकते हैं। उनका जिक्र हम आगे करेंगे। पहले आपको बता दें कि एक ऑस्ट्रेलिया की कंपनी भारत में गाय के गोबर से करोड़ों रु कमाने का प्लान बना रही है। ये है ऑस्ट्रेलियाई कंपनी एडीएल इंजीनियरिंग बायो एनर्जी। एडीएल इंजीनियरिंग मध्य प्रदेश के मुरैना में बायोगैस प्लांट लगाने जा रही है। इससे यह करोड़ों रु की इनकम करेगी। आगे जानिए इस प्रोजेक्ट की पूरी डिटेल।
तैयार की जाएगी बायोसीएनजी गैस
गोशाला में बायोगैस प्लांट लगाया जाएगा। फिर गाय के गोबर से बायो-सीएनजी तैयार की जाएगी। गौशाला में स्थापित होने वाले बायोगैस प्लांट से रोजाना 624 किलोग्राम बायो-सीएनजी गैस का उत्पादन किया जाएगा। इस पूरी परियोजना का खाका तैयार किया जा रहा है। बहुत जल्द इसे शुरू किया जा सकता है। ऑस्ट्रेलियाई कंपनी एडीएल इंजीनियरिंग बायोगैस संयंत्र स्थापित करने जा रही है। उसे इस पूरी परियोजना से सालाना लगभग 6 करोड़ रु की इनकम हासिल करने की उम्मीद है।
छह करोड़ बायो-सीएनजी का उत्पादन
एडीएल इंजीनियरिंग ने इस मामले में कहा है कि वे इस बायोगैस प्लांट से हर साल छह करोड़ बायो-सीएनजी का उत्पादन करेगी। इससे ये अच्छा मुनाफा कमा पाएगी। कंपनी के मुनाफे में से कुछ हिस्सा मुरैना नगर निगम को जाएगा। 6 करोड़ रु के सालाना प्रोफिट में ये करीब एक करोड़ दो लाख रुपये की रकम मुरैना नगर निगम को दी जाएगी। इससे मुरैना नगर निगम को भी फायदा होगा।
लोगों को मिलेगा रोजगार
बायोगैस प्लांट के शुरू होने से स्थानीय लोगों को भी फायदा होगा। इससे उनके लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। इससे स्थानीय लोगों के बीच बेरोजगारी कम होगी। रिपोर्ट के अनुसार ऑस्ट्रेलियाई कंपनी की तरफ से मुरैना नगर निगम से संपर्क किया गया है और दोनों पक्षों के बीच बातचीत जारी है। जल्द ही इसके नतीजे सामने आ सकते हैं।
गोबर के कई बिजनेस
यदि आप भी गोबर से पैसा कमाना चाहते हैं तो फिर, हमारे पास आपके लिए कुछ शानदार गाय के गोबर के बिजनेस आइडिया भी हैं। यह उन लोगों के लिए एक अच्छा कमाई का मौका हो सकता है जो कम निवेश के साथ अपना खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं। आज कल भारतीय बाजारों में गाय के गोबर की मांग काफी बढ़ गई है। गाय के गोबर से बना गमले बहुत उपयोगी होते हैं। ये मशीन से आसानी से तैयार हो जाते हैं। इन गमलों की खासियत यह है कि आप इनमें मिट्टी भरकर पौधे को रख सकते हैं, या फिर गमले सहित जमीन में गड्ढा बनाकर दबा सकते हैं।
ये भी हैं बिजनेस
भारतीय बाजारों में गाय के गोबर से बनी मोस्कीटो स्टिक की मांग बढ़ गई है। गाय के गोबर से बनी अगरबत्ती प्रभावी कीट विकर्षक हैं। इन अगरबत्तियों की गंध से कीड़े-मकोड़े भाग जाते हैं। नतीजतन, अगरबत्ती व्यवसाय आपके लिए एक आकर्षक उद्यम हो सकता है। इसमें आपको ज्यादा पैसे भी लगाने की जरूरत नहीं है। छोटे निवेश से भी आप अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। आजकल गाय के गोबर के उपले की ऑफलाइन से लेकर ऑनलाइन तक हर जगह भारी मांग है। यह ज्यादातर पूजा के लिए प्रयोग किया जाता है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
