Aurobindo Pharma Share Price: भारतीय शेयर बाजार आज भारी गिरावट के साथ खुला, बाजार के प्रमुख इंडेक्स में बिकवाली के साथ कारोबार कर रहे हैं। मार्केट खुलते ही सेंसक्स-निफ्टी क्रैश हो गया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को 25% टैरिफ का ऐलान किया। जिसका असर आज बाजार खलते ही देखने को मिला।

गिरते हुए बाजार बाजार के बीच भारत की जानी-मानी फार्मा कंपनी अरबिंदो फार्मा के शेयरों में उछाल के साथ कारोबार हो रहा है। अरबिंदो फार्मा की अमेरिकी शाखा Aurobindo Pharma USA Inc. ने एक अहम समझौता किया है।
इस समझौते के तहत कंपनी अमेरिका की एक और दवा निर्माता Lannett Company LLC को पूरी तरह से खरीदने जा रही है, जिसका असर आज गुरूवार को कंपनी के शेयरों में देखने को मिल रहा है आज इसके शेयर 1.16% तक तेजी के साथ 1170 रुपए पर ट्रेड कर रहा है। पिछले कारोबारी सेशन पर नजर डालें तो कंपनी का शेयर 1157 रुपए पर क्लोज हुआ था।
100% हिस्सेदारी की डील हुई पक्की
अरबिंदो फार्मा यूएसए अब Lannett Seller Holdco Inc. से Lannett Company LLC में 100 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगी। यानी Lannett अब पूरी तरह से अरबिंदो की कंपनी बन जाएगी।
Lannett क्या करती है?
Lannett Company LLC अमेरिका की एक जानी-पहचानी दवा निर्माता कंपनी है। यह कंपनी सस्ती यानी जेनरिक दवाएं बनाती है, जो अमेरिका के बाजार में बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होती हैं। इस कंपनी के पास कई उत्पाद हैं, जो अब अरबिंदो फार्मा के पोर्टफोलियो में जुड़ जाएंगे।
इस सौदे से अरबिंदो को क्या फायदा होगा?
इस अधिग्रहण से अरबिंदो फार्मा को अमेरिका में अपना व्यापार बढ़ाने में मदद मिलेगी। कंपनी को नए उत्पाद, मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स और वहां की दवा सप्लाई व्यवस्था से जुड़ने का मौका मिलेगा। इससे उसकी बाजार हिस्सेदारी और मुनाफा दोनों में इजाफा होने की उम्मीद है।
कंपनी की रणनीति पर नजर
अरबिंदो फार्मा लगातार वैश्विक बाजार में अपनी पहुंच मजबूत करने में जुटी हुई है। इस डील को कंपनी के अंतरराष्ट्रीय विस्तार की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। हालांकि, इस समझौते की पूरी रकम या शर्तों की जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।
यह सौदा अरबिंदो फार्मा के लिए एक रणनीतिक सफलता की तरह देखा जा रहा है। इससे कंपनी को अमेरिकी दवा बाजार में मजबूत पकड़ बनाने में मदद मिलेगी और उसके अंतरराष्ट्रीय विकास को भी गति मिलेगी।
(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है. गुडरिटर्न्स की ओर से निवेश की सलाह नहीं है. यह ब्रोकरेज की ओर से सलाह दी गई है. शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
