FD Interest Rates: AU स्मॉल फाइनेंस बैंक ने आज अपने ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है। इस बैंक ने आज 10 मार्च को 3 करोड़ रुपये से कम की एफडी दरों में बदलाव किया है। बैंक ने इन एफडी पर ब्याज दरों को घटाने का ऐलान कर दिया है। बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, सामान्य नागरिकों को अधिकतम ब्याज दर 8% और सीनियर सिटीजन के लिए 8.50% होगी।

AU स्मॉल फाइनेंस बैंक की एफडी पर मिलेगा इतना ब्याज
बैंक ने 18 महीने वाली एफडी पर ब्याज दरों को घटा दिया है। सामान्य नागरिकों के लिए यह दर 8.10% फीसदी से घटाकर 8% और सीनियर सिटीजन के लिए 8.60% से घटाकर 8.50% कर दी गई है। AU ग्रीन फिक्स्ड डिपॉजिट पर नई ब्याज दरें 10 मार्च 2025 से लागू होंगी।
ये हैं AU ग्रीन फिक्स्ड डिपॉजिट पर नई ब्याज दरें
7 दिन से 1 महीने 15 दिन तक सामान्य लोगों को 3.75% ब्याज मिलेगा। इसके अलावा 1 महीने 16 दिन से 3 महीने तक के लिए 5.50% ब्याज दर ऑफर किया जा रहा है।
वहीं, 3 महीने 1 दिन से 6 महीने तक के लिए 6.00% और 6 महीने 1 दिन से 12 महीने तक के लिए 7.25% ब्याज दर बैंक ऑफर कर रहा है।
12 महीने 1 दिन से 15 महीने तक के लिए 7.85% ब्याज दर और 15 महीने 1 दिन से 18 महीने से कम के लिए 7.50% ब्याज दर बैंक आन नागरिकों को देगा। इसके अलावा 18 महीने के लिए 8.00% और 18 महीने 1 दिन से 24 महीने तक के लिए 7.75% ब्याज दर बैंक 10 मार्च से ऑफर करेगा।
24 महीने 1 दिन से 36 महीने तक के लिए 7.50% और 36 महीने 1 दिन से 45 महीने तक के लिए 7.50% ब्याज दर बैंक के द्वारा ऑफर किया जाएगा।
45 महीने 1 दिन से 60 महीने से कम के लिए 7.25% और 60 महीने से 120 महीने तक के लिए आम नागरिकों को 7.25% ब्याज दर ऑफर किया जाएगा।
सीनियर सिटीजन के लिए ये है नई ब्याज दरें
10 मार्च 2025 से लागू होने वाली ये ब्याज दरें 3 करोड़ रुपये से कम का एफडी निवेश करने पर लागू होंगी। ये ब्याज दरें सीनियर सिटीजन के लिए अलग तय की गई हैं।
7 दिन से 1 महीने 15 दिन के लिए 4.25% तय की गई है। वहीं, 1 महीने 16 दिन से 3 महीने के लिए 6.00% का ब्याज दर ऑफर किया जाएगा।
वहीं, सीनियर सिटीजन्स को 3 महीने 1 दिन से 6 महीने को लिए 6.50% ब्याज दर ऑफर किया जाएगा। इसके अलावा 6 महीने 1 दिन से 12 महीने के लिए 7.75% ब्याज दर और 2 महीने 1 दिन से 15 महीने के लिए 8.35% का ब्याज एफडी पर ऑफर किया जाएगा।
15 महीने 1 दिन से 18 महीने से कम की एफडी पर 8.00% का ब्याज दर और 18 महीने के लिए 8.50% ब्याज दर ऑफर किया जाएगा। वहीं, 18 महीने 1 दिन से 24 महीने के लिए 8.25% और 24 महीने 1 दिन से 36 महीने के लिए सीनियर सिटीजन को 8.00% ब्याज दर ऑफर किया जाएगा।
इसके अलावा 36 महीने 1 दिन से 45 महीने के लिए 8.00% ब्याज दर, 45 महीने 1 दिन से 60 महीने से कम के लिए 7.75% ब्याज दर ऑफर किया जा रहा है और 60 महीने से 120 महीने के लिए 7.75% ब्याज एफडी पर सीनियर सिटीजन्स को मिलेगा।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
