ATM Transaction Fees: एटीएम से पैसे निकालना अब महंगा होने वाला है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने इस साल मार्च में एटीएम इंटरचेंज फीस बढ़ाने का फैसला लिया था और इन बदलावों को 1 मई से लागू करने का ऐलान किया था। आरबीआई के इन नए नियमों के तहत इस बदलाव का फोकस एटीएम नेटवर्क के संचालन को बेहतर बनाना है।

फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट में बदलाव (ATM transaction charges 1 May)
नए नियमों के अनुसार, मेट्रो शहरों में हर महीने में 3 मुफ्त ट्रांजैक्शन मिलेंगे और नॉन मेट्रो शहरों में हर महीने 5 फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट है। यह लिमिट फाइनेंशयल (जैसे कैश निकालना) और नॉन-फाइनेशियल (जैसे बैलेंस चेक, मिनी स्टेटमेंट, पिन चेंज) दोनों प्रकार के ट्रांजैक्शन पर लागू होगी।
फ्री लिमिट के बाद देना होगा इतना चार्ज (free atm transactions limit)
फ्री लिमिट के बाद अगर आप एटीएम से पैसे निकालते हैं तो 23 रुपये के साथ-साथ आपको टैक्स चार्ज आपको देना होगा। ये सभी बैंकों के एटीएम पर लागू होगा। कई बैंकों ने 1 मई से लगने वाले चार्जेस की डिटेल्स भी दी हैं।
HDFC बैंक - 1 मई से अपने एटीएम से कैश निकालने पर फ्री लिमिट खत्म होने के बाद ₹23 रुपये के साथ-साथ टैक्स भी लगेगा। वहीं, नॉन-फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन जैसे कि बैलेंस पूछताछ, मिनी स्टेटमेंट निकालना या एटीएम पिन बदलना, ये सभी सर्विसेस बिल्कुल फ्री रहेंगी, चाहे आप कितनी भी बार इन सर्विसेस का यूज करें।
PNB (पंजाब नेशनल बैंक)- 9 मई से अन्य बैंकों के एटीएम पर फ्री लिमिट खत्म होने के बाद फाइनेशियल ट्रांजैक्शन पर ₹23 और नॉन-फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन पर ₹11 (जीएसटी अलग) का चार्ज लगेगा।
IndusInd Bank- इंडसइंड बैंक की वेबसाइट के अनुसार, सभी सेविंग्स अकाउंट, सैलरी अकाउंट, एनआर (NRI) अकाउंट और करेंट अकाउंट ग्राहकों से 1 मई 2025 से, फ्री लिमिट के बाद अगर वे किसी दूसरे बैंक के एटीएम से नकद निकासी करेंगे, तो हर ट्रांजेक्शन पर ₹23 का चार्ज लिया जाएगा।
ग्राहकों के लिए जरूरी जानकारी
अपने एटीएम ट्रांजैक्शन की संख्या पर नजर रखें, खासकर जब अन्य बैंकों के एटीएम का आप यूज कर रहे हों। अतिरिक्त चार्ज से बचने के लिए संभव हो तो अपने बैंक के एटीएम का इस्तेमाल करें या डिजिटल पेमेंट ऑप्शन का भी आप यूज कर सकते हैं।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications