नई दिल्ली, जुलाई 31। पहले अपने खाते से पैसे निकालने के लिए बैंक में लंबी-लंबी लाइनों में लगना होता था। मगर आज कल सभी चीज बहुत आसान हो गई है। अब अपने खाते से आप कही से भी अपनी जरूरत के हिसाब से एटीएम मशीन से आप पैसे निकाल सकते है। इसके अलावा आप एटीएम मशीन से अपने खाते का बैलेंस भी आसानी से चेक कर सकते है। वैसे एटीएम मशीन से पैसे निकालना काफी आसान है मगर कभी कभी एटीएम से पैसे नही निकलता और आपके खाते से पैसे भी कट जाता है। जिस वजह से आपको बहुत मुसीबत का सामना करना पड़ता है।
परेशान होने की कोई जरूरत नहीं
यदि एटीएम मशीन से पैसे नही निकलता है और खाते से पैसे कट जाते है। तो ऐसे समय पैसे खुद आपके खाते में वापस आ जाते है मगर बहुत बार पैसे वापस भी नही आते तो ऐसे में आपको परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है।आज हम आपको बताएंगे कि यदि आपके ऐसी क्या करना चाहिए और इसकी शिकायत कहां पर दर्ज करानी चाहिए।
समस्या तकनीकी खराबियो की वजह से आ जाती है
यदि एटीएम से पैसे निकालते समय कैश नहीं निकला मगर, आपके अकाउंट से रुपए कट गए हैं तो ऐसी समस्या बहुत बार तकनीकी खराबियो की वजह से आ जाती है। ऐसे में यह रुपए खुद ब खुद 5 दिनों के भीतर ग्राहक के खाते में वापस आ जाते हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने बैंकों को लिए इस पैसों को वापस करने की एक तारीख तय कर रखी है। यह पैसे ग्राहकों के अकाउंट में 5 दिनों के अंदर क्रेडिट होना आवश्यक है।वरना बैंक को कस्टमर को 100 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से जुर्माना देना पड़ेगा।
यह करे शिकायत
यदि फिर भी आपके पैसे वापस नहीं मिल रहे है तो आप इसकी शिकायत अपने बैंक के ब्रांच में भी जाकर कर सकते हैं। यदि स्टेट बैंक के कस्टमर है तो आपकी इसलिए अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं साथ ही आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के टोल फ्री नंबर 1800 11 2211 या 1800 425 3800 पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?



Click it and Unblock the Notifications
