Ather Energy IPO News: एथर एनर्जी लिमिटेड ने आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (IPO) के जरिए फंड जुटाने के लिए मार्केट रेगुलेटर भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) के पास आवेदन जमा किए हैं. ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) के मुताबिक IPO में 3,100 करोड़ रुपए के नए शेयर जारी किए जाएंगे. साथ ही 2.2 करोड़ शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल यानी OFS के जरिए होगी. OFS में एथर एनर्जी के प्रोमोटर तरुण संजय मेहता और स्वप्निल बबनलाल जैन हिस्सा बिक्री करेंगे. बेंगलुरु बेस्ड कंपनी इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने और बेचने का कारोबार कर रही है.
IPO के लिए लीड मैनेजर्स
Ather Energy IPO के लिए एक्सिस कैपिटल लिमिटेड, HSBC सिक्योरिटीज एंड कैपिटल मार्केट्स (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड, JM फाइनेंशियल लिमिटेड और नोमुरा फाइनेंशियल एडवाइजरी एंड सिक्योरिटीज (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड को इस इश्यू के लिए बुक-रनिंग लीड मैनेजर नियुक्त किया गया है.

फंड का कहां होगा इस्तेमाल?
Ather Energy पब्लिक इश्यू के जरिए जुटाई गई पूंजी से महाराष्ट्र में एक नई इलेक्ट्रिक दोपहिया मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी के लिए करेगी. इससे उत्पादन क्षमता में इजाफा होगा और बढ़ती मांग को पूरा करने की उम्मीद है. इसके अलावा अनुसंधान और विकास गतिविधियों को फंड अलॉट होगा. इस निवेश का उद्देश्य प्रतिस्पर्धी इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में इनोवेसन को बढ़ावा देना और प्रोडक्ट्स ऑफर में सुधार करना है.
साथ ही फंड का इस्तेमाल मौजूदा कर्ज भुगतान होगा. इसके जरिए एथर एनर्जी की वित्तीय स्थिति को मजबूत करेगी. मार्केटिंग पहलों को भी बढ़ावा मिलेगा. इससे बाजार में पैठ बढ़ाने में मदद मिलेगी.
प्रोमोटर्स बेचेंगे हिस्सेदारी
एथर एनर्जी के प्रमुख तरुण संजय मेहता और स्वप्निल बबनलाल जैन इस IPO में अहम भूमिका निभा रहे हैं. OFS हिस्से में शेयर बेचकर उनका लक्ष्य रणनीतिक निर्णयों पर नियंत्रण बनाए रखते हुए निवेशकों को आकर्षित करना है. यह आईपीओ एथर एनर्जी के लिए अहम कदम है, क्योंकि यह भारत के उभरते इलेक्ट्रिक व्हीकल सेक्टर में अपना विस्तार करना चाहता है.ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस यानी DRHP के मुताबिक एथर एनर्जी IPO से जुटाई रकम का इस्तेमाल डेवलपमेंट और ग्रोथ के लिए उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है.
More From GoodReturns

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
