Ather Energy IPO GMP: इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाने वाली कंपनी एथर एनर्जी (Ather Energy) का IPO बंद हो गया है. निवेशकों के लिए 2981.06 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू 28 से 30 अप्रैल तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था, जिसे मिलाजुला रिस्पांस मिला. इसमें रिटेल इनवेस्टर्स ने अहम भूमिका निभाई. बता दें कि इलेक्ट्रिक स्कूटर मैन्युफैक्चरर कंपनी का IPO 1.5 गुना भरकर बंद हुआ है. कर्मचारियों के लिए रिजर्व हिस्सा 5.43 गुना सब्सक्राइब हुआ है. आज इश्यू में पैसा लगाने वाले निवेशकों के खाते में शेयर अलॉट होंगे. फिर NSE और BSE पर 6 मई को लिस्टिंग होगी.
IPO को मिला सुस्त रिस्पांस
एथर एनर्जी के आईपीओ में इश्यू प्राइस 321 रुपए प्रति शेयर रहा. इसमें कर्मचारियों के लिए 30 रुपए तक की छूट भी दी गई. योग्य संस्थागत खरीदारों (QIBs) का हिस्सा 1.76 गुना, गैर-संस्थागत निवेशकों (NII) का हिस्सा 0.69 गुना, रिटेल निवेशकों का हिस्सा 1.899 गुना और कर्मचारियों का हिस्सा 5.43 गुना सब्सक्राइब हुआ. यह आईपीओ पूरी तरह से फ्रेश इश्यू रहा, जिसके तहत 2,626.30 करोड़ रुपए के नए शेयर जारी किए गए.

BSE पर Ather Energy IPO अलॉटमेंट ऐसे करें चेक
- IPO का अलॉटमेंट चेक करने के लिए सबसे पहले https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर विजिट करें
- वेबसाइट पर जाने के बाद सामने Issue Type के तहत दो ऑप्शंस दिखेंगे, जिसमें Equity पर क्लिक करना है,
- अगला ऑप्शन Issue Name के नाम से आएगा, जिसमें अपने IPO का नाम सेलेक्ट करना है,
- अब बॉक्स में अपना एप्लिकेशन नंबर भरें. साथ ही PAN ूकार्ड की डिटेल्स भी डाल सकते हैं,
- आगे 'सर्च' पर क्लिक करें और Ather Energy IPO का अलॉटमेंट स्टेटस स्क्रीन पर आ जाएगा.
ग्रे मार्केट कैसा दे रहा संकेत
प्राइमरी मार्केट में इन दिनों सुस्ती है. लंबे अरसे बाद मेन बोर्ड पर एथर एनर्जी का पब्लिक इश्यू आया है. इसे ग्रे मार्केट में शुरुआती उत्साह के बावजूद अब सुस्ती है. आईपीओ खुलने से पहले इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम (जीएमपी) 17 रुपए तक पहुंच गया था. लेकिन अब यह फिसलकर जीरो हो गया है. यह 321 रुपए पर ही लिस्टिंग का संकेत दे रहा है.
एथर एनर्जी IPO का फंड
इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने वाली कंपनी एथर एनर्जी नए शेयरों के जरिए जुटाई गई रकम का इस्तेमाल अलग-अलग कार्यों के लिए करेगी. इसमें महाराष्ट्र में ई2डब्ल्यू फैक्ट्री के लिए 927.2 करोड़ रुपए, कर्ज भुगतान के लिए 40 करोड़ रुपए, अनुसंधान एवं विकास के लिए 750 करोड़ रुपए, मार्केटिंग के लिए 300 करोड़ रुपए शामिल है. बाकी की रकम का यूज जनरल कॉरपोरेट जरूरतों के लिए होगी.
एथर एनर्जी का कारोबार
एथर एनर्जी की स्थापना 2013 में एक दोपहिया इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी के रूप में की गई. FY2024 तक इसने 109,577 E2W और FY2025 के पहले नौ महीनों में 107,983 यूनिट्स बेचीं. दिसंबर 2024 के आंकड़ों के मुताबिक एथर पूरे भारत में 265 अनुभव केंद्र और 233 सेवा केंद्र ऑपरेट करता है.
इंटरनेशनल लेवल पर एथर ने नेपाल में पांच अनुभव केंद्रों और चार सेवा केंद्रों के साथ और श्रीलंका में 10 अनुभव केंद्रों और एक सेवा केंद्र के साथ विस्तार किया है. कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी तमिलनाडु के होसुर में स्थित है. इसकी सालाना क्षमता मार्च 2024 के आंकड़ों के मुताबिक 420,000 ईवी का प्रोडक्शन और 39,800 बैटरी पैक असेंबल करने की है.
More From GoodReturns

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

आज का Financial Raashifal: 28 मार्च, 2026 - आज ही समय पर अवसर और स्थिर लाभ प्राप्त करें



Click it and Unblock the Notifications