नयी दिल्ली। अटल पेंशन योजना के सब्सक्राइबर्स के लिए राहत की खबर आई है। बेहतर पारदर्शिता सुनिश्चित करने और इंफॉर्मेशन गैप को दूर करने के लिए पेंशन फंड रेगुलेटर एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (पीएफआरडीए) ने हाल ही में एक सर्कुलर जारी किया है, जिसमें अटल पेंशन योजना (एपीवाई) पॉइंट ऑफ प्रेजेंस (पीओपी) की शाखाओं में एपीवाई सिटीजेन चार्टर को सही ढेग से डिस्प्ले करने के लिए कहा है। इस नए फैसले से यह सुनिश्चित होगा कि एपीवाई लाभार्थियों को पेंशन योजना के नियमों और दिशानिर्देशों के बारे में ठीक से जानकारी मिले। वरना अकसर लोगों को किसी स्कीम के नियमों और दिशानिर्देशों की ठीक से जानकारी नहीं मिल पाती। खास कर उन लाभार्थियों को जो अभी भी इंटरनेट से नहीं जुड़ पाए हैं।
क्या-क्या जानकारी मिलेगी
पीएफआरडीए ने एक सर्कुलर जारी करते हुए कहा कि ग्राहकों ने पीओपी की शाखाओं में सेवाओं की कमी के कारण एपीआई-संबंधित सवाल उठाए। इस चार्टर में एपीवाई खाता खोलने, ग्राहकों की डिटेल अपडेट करने, पेंशन राशि को अपग्रेड या डाउनग्रेड करना, एपीवाई से पैसे निकालने और फॉर्म आदि हासिल करने जैसी जानकारी शामिल होगी।
क्या है अटल पेंशन योजना
जानकारी के लिए बता दें कि यह योजना असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों पर केंद्रित है, जिसके तहत 1,000 रुपये, 2,000 रुपये, 3,000 रुपये, 4,000 रुपये या 5,000 रुपये प्रति माह की न्यूनतम पेंशन मिलती है। भारत का कोई भी नागरिक एपीआई योजना का लाभ ले सकता है। मगर इसके लिए आयु की सीमा है। इस योजना में 18 से 40 साल के बीच की आयु वाली ही निवेश कर सकता है। आपके पास बचत बैंक खाता / डाकघर बचत बैंक खाता होना जरूरी है। आप एपीआई खाते पर समय-समय पर होने वाली अपडेट प्राप्त करने के लिए रजिस्ट्रेशन के दौरान बैंक को आधार और मोबाइल नंबर प्रदान कर सकते हैं। हालांकि इस योजना से जुड़ने के लिए आधार जरूरी नहीं है।
कैसे खोलें एपीआई खाता
उस बैंक में जाएं जहां आपका बचत खाता है। यदि आपके पास बचत खाता नहीं है तो अपना बचत खाता खुलवाएं। बैंक खाता नंबर या पोस्ट ऑफिस बचत बैंक खाता संख्या प्रदान करें और बैंक कर्मचारियों की मदद से एपीवाई रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें। आधार / मोबाइल नंबर प्रदान करें। यह अनिवार्य नहीं है, लेकिन आपके योगदान के बारे में जानकारी लेने को सुविधाजनक बनाने के लिए दिया जा सकता है। आप मासिक / तिमाही / छमाही योगदान का विकल्प चुन सकत हैं। आपको उसी हिसाब से अपने बचत खाते में बैलेंस रखना होगा।
ये हैं एपीआई के फीचर्स
इसमें आपको जीवन भर पेंशन मिलगी। योजना के तहत आपको न्यूनतम 1,000 रुपये और अधिकतम 5,000 रुपये की पेंशन मिलेगी। यदि मैच्योरिटी से पहले सब्सक्राइबर की मृत्यु हो जाए तो फिर पेंशन जीवनसाथी को दी जाती है। दोनों की मृत्यु होने पर नॉमिनी को पैसा दिया जाता है। इस योजना में निरंतरता बहुत महत्वपूर्ण है। यानी आपको लगातार योगदान करना जरूरी है। यदि कॉन्ट्रिब्यूशन रुका तो खाता फ्रीज कर दिया जायेगा और फिर बंद हो जाएगा।
पीएफआरडीए के हाथ में है मैनेजमेंट
अटल पेंशन योजना का मैनेजमेंट पीएफआरडीए करती है। एक बात ध्यान रहे कि इस योजना का प्रीमियम आपको रिटायरमेंट के समय कितनी रु की पेंशन चाहिए इस बात पर आधारित है। दूसरी बात आपकी आयु भी प्रीमियम के मामले में देखी जाएगी। योजना के तहत आपको मासिक, तिमाही या छमाही में अपना प्रीमियम जमा करने का विकल्प मिलेगा। हालांकि पहले सिर्फ मासिक प्रीमियम जमा करना का विकल्प ही था।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications