नयी दिल्ली। रिटायरमेंट के लिए समय रहते तैयारी शुरू कर दें वरना आपको बाद में पछताना पड़ सकता है। मगर सवाल ये है कि जो लोग जॉब करते हैं या बिजनेस वाले हैं उन्हें रिटायरमेंट की इतनी फिक्र नहीं होगी। क्योंकि जॉब करने वालों के पास पीएफ जैसा दमदार ऑप्शन है, जिससे उनके रिटायरमेंट तक एक अच्छा खासा फंड तैयार हो सकता है। बिजनेस के रिटायरमेंट की कोई उम्र नहीं होती इसलिए कमाई जारी रहेगी। मगर वे लोग जो असंगठित सेक्टर में काम करते हैं उनके लिए रिटायरमेंट यानी 60-65 साल की आयु के बाद कमाई का कोई जरिया नहीं रहता। ऐसे ही लोगों को ध्यान में रखते हुए मोदी सरकार ने एक योजना पेश की, जिससे बहुत कम योगदान से उन्हें हजारों रु की पेंशन मिल सकती है।
अटल पेंशन योजना
18 से 40 वर्ष के बीच का कोई भी भारतीय नागरिक अटल पेंशन योजना की सदस्यता ले सकता है। योजना के तहत 60 वर्ष की आयु पर आपको 1,000 रुपये से 5,000 रुपये तक की न्यूनतम गारंटीड पेंशन मिलती है। इतना ही नहीं सब्सक्राइबर की मृत्यु पर उसके जीवनसाथी को जीवन भर के लिए पेंशन मिलने की गारंटी होती है। यदि सब्सक्राइबर और पति या पत्नी दोनों की मृत्यु हो जाए तो पूरी पेंशन राशि नॉमिनी को मिलती है। यानी आपके द्वारा निवेश किए गए पैसे का हर हाल में आपको बेनेफिट मिलेगा ही मिलेगा।
42 रु में 1000 रु की पेंशन
अटल पेंशन योजना असंठित सेक्टर में काम करने वालों के लिए इसलिए इसका प्रीमियम बेहद कम रखा गया है। यदि कोई व्यक्ति 18 साल की आयु में इस योजना से जुड़े और हर महीने सिर्फ 42 रु का भुगतान करे तो 60 साल की आयु पर उसे हर महीने 1000 रु की पेंशन मिलेगी। आपको 5000 रु मासिक की भी पेंशन मिल सकती है। मगर तब आपको हर महीने 210 रु जमा करने होंगे।
40 साल की आयु से शुरू करने पर कितना होगा प्रीमियम
अगर आप 18 साल की आयु से इस योजना की शुरुआत नहीं कर सके तो आप 40 साल की आयु तक भी अटल पेंशन से जुड़ सकते हैं। अगर आप 40 साल की आयु में इस योजना में निवेश की शुरुआत करते हैं और 60 साल की आयु से हर महीने 1000 रु पेंशन चाहते हैं तो आपको प्रति माह 291 रु का प्रीमियम जमा करना होगा। वहीं इस आयु से हर महीन 5000 रु पेंशन के लिए आपको प्रति माह 1454 रु जमा करने होंगे।
मिलता है टैक्स बेनेफिट
अटल पेंशन योजना में निवेश राशि पर आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 80सीसीडी (1) के तहत टैक्स कटौती के लिए पात्र होगी। इस योजना के तहत टैक्सेबल इनकम से कटौती की जाने वाली अधिकतम राशि किसी भी वित्तीय वर्ष में 2 लाख रुपये होगी। साथ ही धारा 80सी और धारा 80सीसीडी के तहत संयुक्त कटौती 2 लाख रुपये से अधिक नहीं हो सकती।
ऑनलाइन खुलवाएं खाता
आप अटल पेंशन योजना के लिए ऑनलाइन भी खाता खुलवा सकते हैं। एसबीआई के अलावा बाकी बैंक भी ये सुविधा देते हैं। आपका आधार बैंक खाते से अपडेट होना चाहिए।
More From GoodReturns

अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?

HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट

3 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही रहेगा? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

Britannia से Cummins तक, आज इन 5 शेयरों में हलचल, इंट्राडे में रखें नजर!



Click it and Unblock the Notifications