Asian Paints Q1 Results: शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनियां जून तिमाही के नतीजे जारी कर रही हैं. इस कड़ी में पेंट सेक्टर की कंपनी एशियन पेंट्स (Asian Paints) ने भी फाइनेंशियल रिजल्ट्स जारी कर दिए हैं. अप्रैल से जून के दौरान कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर करीब 25% गिरकर 1187 करोड़ रुपए रहा, जोकि सालभर पहले की समान तिमाही में 1574.8 करोड़ रुपए था. आय, ऑपरेटिंग प्रॉफिट और मार्जिन में भी सालाना आधार पर गिरावट दर्ज की गई है.
अनुमान से कमजोर एशियन पेंट्स के नतीजे
एशियन पेंट्स ने बाजार को दी जानकारी में बताया कि अप्रैल से जून के दौरान आय 8969.7 करोड़ रुपए रही, जोकि पिछले साल की समान अवधि में 9182.3 करोड़ रुपए थी. यानी सालाना आधार पर आय में 2.3% की गिरावट दर्ज की गई. ऑपरेटिंग प्रॉफिट यानी EBITDA भी 20% घटकर 1693.7 करोड़ रुपए रही, जोकि सालभर पहले 2121.3 करोड़ रुपए थी. मार्जिन भी 23.1% से घटकर 18.9% पर आ गई है.
कमजोर नतीजों की क्या रही वजह?
एशियन पेंट्स ने जून तिमाही में कमजोर प्रदर्शन किया. Q1 में कमजोर प्रदर्शन पर कंपनी के MD और CEO अमित सिंगले ने कहा कि तिमाही के दौरान पेंट इंडस्ट्री के लिए डिमांड कंडीशन बेहद मुश्किल भरा रहा. इसकी वजह हीटवेव और लोकसभा चुनाव रहे. उन्होंने कहा कि जल्द ही डिमांड में सुधार देखने को मिलेगा. इसे मानसून के आगे बढ़ने और ग्रामीण इलाकों में सेंटीमेंट सुधरने का फायदा मिलेगा.

इंटरनेशनल कारोबार का कैसा रहा प्रदर्शन?
एक्सचेंज फाइलिंग में पेंट कंपनी ने बताया कि इंटरनेशनल बिजनेस सेल्स भी 2.3% घटा है. ये जून तिमाही में 679.1 करोड़ रुपए की रही, जोकि पिछले साल की समान तिमाही में 695.1 करोड़ रुपए रही थी. कंपनी के मुख्य मार्केट एशिया और इजिप्ट में आर्थिक अनिश्चितता, फॉरेक्स की किल्लत और नगदी की दिक्कत का सेल्स पर असर पड़ा. हालांकि, होम डिकोर कारोबार में ग्रोथ देखने को मिली. इसके तहत बाथ फिटिंग और किचन कारोबार की बिक्री में अच्छी ग्रोथ दर्ज की गई.
एशियन पेंट्स के शेयर का प्रदर्शन
एशियन पेंट्स का शेयर BSE पर करीब एक फीसदी की मजबूती के साथ 2974.40 रुपए के भाव पर बंद हुआ. शेयर हफ्तेभर में करीब 3 फीसदी की मजबूती दर्ज किया. जबकि लॉन्ग टर्म में कंपनी का शेयर गिरा है. 1 साल में स्टॉक 13 फीसदी टूटा है. 3 साल का रिटर्न सपाट है. शेयर का 52-वीक हाई 3,566.90 रुपए है, जोकि पिछले साल 23 जुलाई को बनाया था.
More From GoodReturns

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

IPO Alert: आज बंद हो रहे हैं दो बड़े IPO, पैसा लगाने से पहले चेक करें ये जरूरी डिटेल्स

Shiprocket IPO: आज दांव लगाने का आखिरी मौका, शाम 5 बजे तक जरूर कर लें ये काम

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

NSE IPO: ₹5 लाख करोड़ का वैल्युएशन, जानिए कब खुलेगा और कैसे करें अप्लाई

NSE IPO: क्या अभी पैसा लगाना सही है? लिस्टिंग से पहले ये 5 बातें जान लें

NSE का नया CAS सिस्टम: आज से बदल गया क्लोजिंग का तरीका, ट्रेडर्स के लिए जरूरी गाइड

17 अगस्त 2026: बाजार की सुस्त शुरुआत के बीच इन स्टॉक्स में मचेगी हलचल, चेक करें F&O बैन लिस्ट

Milky Mist Dairy Share Price: IPO के बाद लगातार दूसरे दिन शेयर में तूफानी तेजी, लगा अपर सर्किट

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications