नई दिल्ली, अगस्त 27। डिज्नी + हॉटस्टार भारत में 99 रुपये में मोबाइल ओनली सब्सक्रिप्शन प्लान पेश कर रहा है। यदि आप केवल एक डिवाइस यानि की अपने फोन पर स्ट्रीमींग सुविधा का लाभ लेना चाहते हैं तो इस प्लान से बचत हो सकती है। कंपनी वर्तमान में स्ट्रीमर्स की संख्या और योजना की अवधि के आधार पर 149 रुपये, 499 रुपये, 899 रुपये और 1,499 रुपये की सब्सक्रिप्शन योजानएं पेश करती है। ग्राहकों को यह छूट एशिया कप 2022 के 15वें संस्करण के समय मिल रही है, आइए एक नज़र डालते हैं Disney+ Hotstar के नए ऑफर, इसके फायदों और सभी जानकारियों पर।
मोबाइल सब्सक्रिप्शन 33 प्रतिशत की छूट
डिज़नी + हॉटस्टार की 149 रुपये की मोबाइल सदस्यता एक स्क्रीन को कवर करती है और खेल, हॉटस्टार स्पेशल, डिज़नी शीर्षक, अमेरिकी टीवी सीरीज और फिल्मों की लाइव स्ट्रीमिंग की सुविधा देती है। स्ट्रीमिंग सेवा पर वर्तमान में 50 रुपये की छूट मिल रही है, छूट के बाद इस प्लान की लागत प्रभावी रूप से 99 रुपये है। यह लगभग 33 प्रतिशत की बचत होगी। ध्यान रहें कि यह ऑफ़र केवल कुछ चुनिंदा लोगों के लिए ही उपलब्ध है। आप डिज़नी + हॉटस्टार मोबाइल एप्लिकेशन डाउनलोड करके और सब्सक्रिप्सन बटन दबाकर यह सत्यापित कर सकते हैं कि ऑफ़र आपके खाते पर लागू है या नहीं।
एशिया कप देखने का मौका
2022 एशिया कप क्रिकेट चैंपियनशिप का 15वां संस्करण शुरू हो गया है, एशिया कप के मैच अगस्त और सितंबर 2022 में संयुक्त अरब अमीरात में टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले के तौर पर खेले जाएंगे। मैचों का सीधा प्रसारण डिज्नी + हॉटस्टार पर किया जाएगा, इसलिए यदि आप मैच देखना चाहते हैं यह डील आपके लिए हो सकती है।
कुछ ही लोगों को मिलेगा ऑफर
हालांकि, यह बताया गया है कि डिस्काउंट ऑफर ग्राहकों के लिए सीमित समय का सौदा है। इसलिए, ऑफर अवधि के बाद, कीमत तीन महीने की अवधि के लिए 149 रुपये तक जाएगी। यदि आप अपने मोबाइल डिवाइस पर डिज़नी + हॉटस्टार के कंटेंट को देखना चाहते हैं तो एशिया कप 2022 मैचों के साथ-साथ स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होने वाली फिल्मों का भी आनंद ले सकते हैं। 99 रुपए का यह ऑफर सीमित समय के लिए ही है।
More From GoodReturns

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
