Bonus Issue: शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनियां तिमाही नतीजे जारी कर रही. इसमें कंपनियां फाइनेंशियल ईयर 2025 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर रही. इस कड़ी में ऑटो सेक्टर की दिग्गज कंपनी अशोक लेलैंड ने भी मार्च तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. कंपनी की बोर्ड मीटिंग शुक्रवार यानी 23 मई को हुई. इसमें नतीजों के साथ डिविडेंड और बोनस शेयर का डबल धमाका भी किया है.
मार्च तिमाही में अशोक लेलैंड का परफॉर्मेंस
अशोक लीलैंड लिमिटेड ने मार्च तिमाही के नतीजों की जानकारी एक्सचेंज को दी. ऑटो कंपनी ने बताया कि स्टैंडलोन नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 38% बढ़कर 1245.87 करोड़ रुपए कर दिया है, जोकि पिछले साल की समान तिमाही में 900.41 करोड़ रुपए था. आय भी 5.7% बढ़कर 11906.7 करोड़ रुपए रही, जोकि पिछले साल की मार्च तिमाही में 11266.69 करोड़ रुपए थी. ऑपरेटिंग प्रॉफिट यानी EBITDA 12% बढ़कर 1,790.96 करोड़ रुपए हो गया, जबकि सालभर पहले की समान तिमाही में यह आंकड़ा 1592.11 करोड़ रुपए था. सालाना आधार पर मार्जिन में भी इजाफा हुआ है, जोकि 14.1 फीसदी से बढ़कर 15 फीसदी पर पहुंच गया.
डिविडेंड को मिली बोर्ड से मंजूरी
बोनस शेयर के अलावा कंपनी डिविडेंड का भी ऐलान किया है. बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने मीटिंग में 4.25 रुपए प्रति शेयर के डिविडेंड को मंजूरी दी है. यह दूसरा अंतरिम डिविडेंड है, जोकि फाइनेंशियल ईयर 2025 में किया गया. इससे पहले कंपनी ने पिछले साल नवंबर में भी 2 रुपए के अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी दी है. दूसरे अंतरिम डिविडेंड को ही फाइनल डिविडेंड के तौर पर देखा जाना चाहिए.

14 साल बाद बोनस का ऐलान
अशोक लेलैंड ने 14 साल बाद बोनस शेयर का ऐलान किया है. इसके तहत बोर्ड ने बोनस इश्यू के प्रस्ताव को मंजूरी दी है. शेयरहोल्डर्स को मौजूदा 1 शेयर पर 1 फ्री बोनस शेयर मिलेंगे. ऑटो कंपनी ने इससे पहले 2011 में बोनस शेयर का ऐलान किया था. इसके तहत हर 1 पर 1 फ्री शेयर का ऐलान किया गया था. डिविडेंड और बोनस शेयर के लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान नहीं हुआ है, जिस पर कंपनी आगे जानकारी देगी.
अशोक लेलैंड का शेयर
अशोक लेलैंड का शेयर मजबूत बाजार में हल्की मजबूती के साथ बंद हुआ है. शेयर BSE पर करीब आधा फीसदी की बढ़त के साथ 239.60 रुपए पर बंद हुआ है. शेयर सुबह 240.05 रुपए के भाव पर खुला, जोकि कारोबारी सेशन में 243.55 रुपए तक पहुंचा. हालांकि, 27 अगस्त को शेयर ने 52-वीक हाई 264.70 रुपए का हाई टच किया. शेयर 1 साल की अवधि में 13% का रिटर्न दिया है. 2 साल में शेयर 57% का रिटर्न दिया है.
More From GoodReturns

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: क्रूड ऑयल के डर के बीच SIP और निवेश का सही फॉर्मूला

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

आज खुले 4 नए IPO: करमतारा, एलसीसी समेत इन कंपनियों में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?



Click it and Unblock the Notifications
