Bonus Share: शेयर बाजार में जोरदार एक्शन देखने को मिल रहा. आज 20 मई को बेंचमार्क इंडेक्स लगातार तीसरे दिन लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं. बाजार की हलचल में चुनिंदा शेयर भी फोकस में हैं, जोकि एक्शन दिखा रहे हैं. इसमें कमर्शियल व्हीकल बनाने वाली कंपनी अशोक लेलैंड का शेयर भी शामिल है. कंपनी की बोर्ड मीटिंग इसी हफ्ते शुक्रवार यानी 23 मई को है. इसमें Q4 रिजल्ट्स जारी किए जाएंगे. नतीजों के साथ कंपनी बोनस शेयर पर विचार कर सकती है.
बोर्ड मीटिंग से पहले चमका शेयर
बोर्ड मीटिंग से पहले अशोक लीलैंड के शेयरों में उछाल आया है. शुरुआती कारोबार में 2% से ज़्यादा की बढ़त दर्ज की गई, जोकि 249 रुपए के पार पहुंच गया. यह बढ़त ऐसे समय में हुई है जब कंपनी बोनस शेयर जारी करने पर चर्चा कर सकती है. ऑटो दिग्गज 23 मई 2025 को होने वाली बोर्ड मीटिंग के दौरान इस फ़ैसले की घोषणा कर सकता है. कंपनी ने 19 मई 2025 को एक एक्सचेंज फाइलिंग में इसकी जानकारी दी.
कंपनी ने बताया कि बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स बोनस शेयर जारी करने का प्रस्ताव दे सकता है. हालाँकि, इस प्रस्ताव को आवश्यक अनुमोदन की आवश्यकता होगी. इसके अलावा चौथी तिमाही और पूरे FY25 के फाइनेंशियल रिजल्ट्स की जानकारी दी जाएगी.
शेयर परफॉर्मेंस और रिटर्न
अशोक लेलैंड का शेयर बढ़त के साथ 245 रुपए पर खुला और बाद में 249.54 रुपए तक पहुंचा. पिछले एक महीने में इस ऑटो स्टॉक में करीब 10% की तेजी दर्ज की गई. जबकि 6 महीनों में 11.5% की बढ़त देखी गई है. 1 साल में निवेशकों ने 15% से ज्यादा का रिटर्न लिया. बीते 5 सालों में शेयर 460% का धांसू रिटर्न दिया है.

दूसरी बार बांट रही बोनस शेयर
यह पहली बार नहीं है जब अशोक लेलैंड ने बोनस शेयर जारी किए हैं. इससे पहले कंपनी ने 2021 में शेयरहोल्डर्स को बोनस शेयर बांटा था. इसके तहत शेयरहोल्डर्स को प्रति इक्विटी शेयर के लिए एक फ्री शेयर दिया गया था. कंपनी अब अपने शेयरधारकों के लिए बोनस शेयरों के एक और दौर पर विचार कर रही है.
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
