Ashok Leyland Bonus: शेयर बाजार में जोरदार एक्शन देखने को मिल रहा है. बाजार के प्रमुख इंडेक्स बुधवार को गिरकर बंद हुए हैं. बाजार की कमजोरी चुनिंदा शेयर फोकस में रहे, जिसमें ऑटो सेक्टर की दिग्गज कंपनी अशोक लेलैंड का शेयर शामिल हैं. BSE पर शेयर 250.90 रुपए पर बंद हुआ था. अशोक लेलैंड ने बोनस शेयर जारी करने के लिए रिकॉर्ड तिथि का ऐलान कर दिया है. बता दें कि कंपनी दूसरी बार बोनस शेयर जारी करने जा रही है.
अशोक लेलैंड बोनस इश्यू रिकॉर्ड डेट तय
ऑटो सेक्टर की बड़ी कंपनी अशोक लेलैंड ने बोनस शेयर इश्यू की रिकॉर्ड डेट का ऐलान कर दिया है. कंपनी ने बुधवार को एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि अलॉटमेंट कमेटी ने बुधवार, 16 जुलाई को बोनस शेयर के लिए रिकॉर्ड डेट के रूप में तय किया है. वहीं, शेयरों का अलॉटमेंट गुरुवार, 17 जुलाई को किया जाएगा. इसके अलावा ये शेयर शुक्रवार, 18 जुलाई से कारोबार के लिए उपलब्ध होंगे.
हर शेयर पर मिलेगा 1 शेयर फ्री
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक अशोक लेलैंड दूसरी बार बोनस शेयर इश्यू करने जा रही है. कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने मई में 1:1 के रेश्यो में बोनस शेयर जारी करने की सिफारिश की थी. यानी, कंपनी प्रत्येक शेयर पर फ्री में 1 शेयर जारी करेगी. लेकिन बोनस इश्यू का लाभ केवल उन्हीं शेयरधारकों को मिलेगा, जिनका नाम रिकॉर्ड डेट पर कंपनी के रजिस्टर में शामिल होगा. ऐसे बोनस इश्यू का फायदा लेने के लिए आपके पास 16 जुलाई तक कंपनी के शेयर होने चाहिए.

2011 में जारी किया था पहला बोनस इश्यू
इससे पहले कंपनी ने साल 2011 में अपना पहला बोनस शेयर इश्यू किया था. इस दौरान शेयरधारकों को प्रत्येक शेयर पर एक शेयर मुक्त में जारी किए गए हैं. बता दें कि मई में कंपनी ने बोनस शेयर के साथ-साथ डिविडेंड का भी ऐलान किया. कंपनी अपने प्रत्येक शेयर पर 4.25 रुपए का डिविडेंड जारी करेगी.
अशोक लेलैंड शेयर परफॉर्मेंस
अशोक लेलैंड के शेयर पिछले एक महीने में इस स्टॉक ने 3 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की है, जबकि 6 माह में 17 फीसदी का उछाल आया है. वहीं, एक साल की अवधि में निवेशकों को करीब 10 फीसदी का मुनाफा हुआ है. इसके अलावा 5 साल के लॉन्ग टर्म में 390 फीसदी का भारी मल्टीबैगर रिटर्न दिया है.
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications