नई दिल्ली। लॉकडाउन खुलने के पहले चरण में कारोबारी गतिविधियों के पटरी पर लौटने दिखने से शेयर बाजार में इस सप्ताह तूफानी तेजी दर्ज की गई। सप्ताह के 5 सत्रों में से 4 में जोरदार खरीदारी के चलते सूचकांकों में जबरदस्त उछाल आया। सेंसेक्स 34000 अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर से ऊपर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 10000 अंक के स्तर को बनाए रखने में कामयाब रहा। दोनों प्रमुख संवेदी सूचकांकों में पिछले सप्ताह के मुकाबले तकरीबन छह फीसदी की तेजी रही।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पिछले सप्ताह की क्लोजिंग के मुकाबले इस सप्ताह के आखिरी सत्र में शुक्रवार को 1863.14 अंकों यानी 5.75 फीसदी की तेजी के साथ 34,287.24 पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी भी पिछले सप्ताह के मुकाबले 561.85 अंकों यानी 5.86 फीसदी की जबरदस्त बढ़त के साथ 10142.15 पर रूका।
बीएसई मिडकैप सूचकांक पिछले सप्ताह के मुकाबले 710.94 अंकों यानी छह फीसदी की तेजी के साथ 12,554.16 पर बंद हुआ, जबकि स्मॉलकैप सूचकांक 962.57 अंकों यानी 8.84 फीसदी की तेजी के साथ 11,855.17 पर बंद हुआ।
लगातार चैथे सत्र में बढ़त का सिलिसिला जारी रखते हुए सप्ताह की शुरूआत मजबूती के साथ हुई और सोमवार को तूफानी तेजी के बीच सेंसेक्स 879.42 अंकों यानी 2.71 फीसदी की तेजी के साथ 33,303.52 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 245.85 अंकों यानी 2.57 फीसदी की तेजी के साथ 9,826.15 पर ठहरा।
तेजी का यह सिलसिला मंगलवार को पांचवें सत्र में भी जारी रहा जब प्रधानमंत्री द्वारा उदयोग जगत को भारत के विकास के पथ पर जल्द वापसी का भरोसा दिलाने के बाद घरेलू बाजार में जोरदार उछाल आया और सेंसेक्स पिछले सत्र से 522.01 अंकों यानी 1.57 फीसदी की तेजी के साथ 33,825.53 पर बंद हुआ। निफ्टी ने भी 152.95 अंकों यानी 1.56 फीसदी की बढ़त के साथ 9,979.10 पर विराम लिया।
भारतीय शेयर बाजार में निवेशकों में तेजी का रूझान अगले दिन बुधवार को भी बना रहा जब जोरदार लिवाली से सेंसेक्स 284.01 अंकों यानी 0.84 फीसदी की बढ़त बनाते हुए 34000 के मनोवैज्ञानिक स्तर को तोड़कर 34,109.54 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 82.45 अंकों यानी 0.83 फीसदी की तेजी के साथ 10,061.55 पर ठहरा।
लगातार छह सत्रों की तूफानी तेजी पर आखिरकार गुरूवार को ब्रेक लग गया। हालांकि, सेंसेक्स पिछले सत्र से महज 128.84 अंकों यानी 0.38 फीसदी फिसलकर 33,980.70 पर बंद हुआ और निफ्टी पिछले सत्र से 32.45 अंकों यानी 0.32 फीसदी फिसलकर 10,029.10 पर बंद हुआ।
सप्ताह के आखिरी सत्र में फिर तेजी लौटी और सेंसेक्स बीते सत्र से 306.54 अंकों यानी 0.90 फीसदी की बढ़त बनाकर 34,287.24 पर रूका जबकि निफ्टी 113.05 अंकों यानी 1.13 फीसदी की तेजी के साथ 10,142.15 पर बंद हुआ।
सप्ताह के आरंभ में ही अंतर्राष्टरीय रेटिंग एजेंसी मूडीज द्वारा भारत की रेंटिंग को बीएए2 से घटाकर बीएए3 करने के बावजूद घरेलू शेयर बाजार में तेजी बनी रही।
कोरोनावायरस के संक्रमण की रोकथाम के मद्देनजर 25 मार्च से जारी देशव्यापी लॉकडाउन के 68 दिनों के बाद अनलॉक के पहले चरण में कारोबारी गतिविधियों के दोबारा पटरी पर लौटने की उम्मीदों से बाजार में तेजी का माहौल बना रहा जिसे विदेशी बाजारों के संकेतों से भी सपोर्ट मिला।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications