नई दिल्ली, सितंबर 13। पहले के मुकाबले अधिक लोग शेयर बाजार में पैसा लगाते हैं। हो सकता है आप भी ऐसे लोगों में शामिल हों। मगर क्या आप शेयर बाजार से करोड़पति बनने का रास्ता और तरीका जानते हैं? क्योंकि निवेश कर पैसे कमाने की ख्वाहिश रखना आसान है, पर उसे पूरा कर पाना बहुत मुश्किल है। शेयर बाजार में निवेश कर पैसा बनाने का एक बेसिक फॉर्मूला है अच्छे शेयर चुनना। मगर ये आप कैसे कर पाएंगे? ये एक टेढ़ा सवाल है। पर एक निवेशक ने ऐसा किया और वो सिर्फ 25 साल की आयु में शेयर बाजार में पैसा लगा कर करोड़पति बन गया। जानते हैं इस निवेश की दिलचस्प कहानी।
अरुण मुखर्जी बने करोड़पति
अरुण मुखर्जी आज 32 साल के हैं। मगर वे शेयर बाजार से पैसा कमा कर अब से 7 साल पहले ही करोड़पति बन गए थे। यानी सिर्फ 25 साल की आयु में अरुण मुखर्जी करोड़पति बन गए। इतना ही नहीं अब अरुण मुखर्जी ने युवाओं के साथ एक आइडिया शेयर किया है, जिससे वे करोड़पति नहीं बल्कि अरबपति बन सकते हैं। इस आइडिया के तहत आपको एक साथ बहुत अधिक पैसा भी नहीं लगाना होगा।
क्या है आइडिया
एनबीटी की रिपोर्ट के अनुसार अरुण ने जो आइडिया शेयर किया है उसके तहत आपको निवेश की शुरुआत जितना जल्दी हो सके उतना जल्दी करनी होगी। वे निवेश की शुरुआत के लिए 30 साल की आयु को भी सही मानते हैं। आपको शुरुआत 1,00,000 रु से करनी होगी। इसके बाद आप लगातार अगले 30 साल तक निवेश जारी रखें तो अरबबति बन सकते हैं।
60 साल की आयु में अरबपति
अरुण मुखर्जी के अनुसार अपने मनचाहे शेयर में एसआईपी के जरिए निवेश करने का भी ऑप्शन। यानी आप शेयरों में भी म्यूचुअल फंड की तरह मासिक एसआईपी के जरिए निवेश कर सकते हैं। आपको हर महीने 10-12 हजार रुपये की एसआईपी करनी होगी। अरुण मुखर्जी के अनुसार अगर 30 साल तक निवेश राशि पर सालाना 25 फ़ीसदी कम्पाउंड रिटर्न मिला आराम से 60 साल की आयु में अरबपति होंगे।
कैसे सीखे शेयर बाजार में निवेश करना
अरुण के पिताजी उन्हें अंग्रेजी सिखाना चाहते थे। उनके पिता ने उनसे बिजनेस अखबार पढ़वाया। इसी अखबार में उन्होंने सबसे पहले स्टॉक कोट्स की एक्सेल शीट देखी। उनके पिता के अनुसार 90 फीसदी शेयर बाजार निवेशक नुकसान उठाते हैं। मगर अरुण के दिमाग में कुछ और चल रहा था। उन्होंने वेलविन इंडस्ट्रीज नामक कंपनी से निवेश की शुरुआत की। इससे उन्होंने अच्छा पैसा कमाया।
लगातार रहे एक्टिव
अरुण हमेशा निवेश के लिए एक्टिव रहते। वे स्टार्ट-अप में भी पैसा लगाते। अब वे शेयर बाजार को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करते हैं। उन्होंने शेयर बाजार को लेकर अच्छा अनुभव हासिल किया। मगर देखा जाए तो उनके पिता की बात गलत नहीं है। क्योंकि शेयर बाजार वाकई जोखइम वाली जगह है, जहां बहुत अधिक जानकारी और सावधानी चाहिए। शेयर बाजार में लिस्टेड कोई कंपनी जितनी छोटी होती है उतना ही अधिक उसमें निवेश करने पर जोखिम रहता है। इसकी वजह होती है स्मॉल कैप कंपनियों में अस्थिरता। शेयर बाजार में भी अस्थिरता होती है, मगर बड़ी कंपनियों को फिर भी सेफ माना जाता है।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications