Maruti Suzuki : मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड में 1 जनवरी से नए मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) अर्नब रॉय होंगे, मंगलवार को देश के सबसे बड़े वाहन निर्माता ने इसकी घोषणा की। इसके साथ ही कंपनी ने उत्पादन बढ़ाने की भी योजना बनाई हैं।
अर्नब 16 अक्टूबर से नामित सीएफओ होंगे और 1 जनवरी को पूर्णकालिक सीएफओ की भूमिका निभाएंगे। अजय सेठ जो कंपनी के वर्तमान सीएफओ हैं वे अपने रिटायरमेंट की वजह से 31 दिसंबर को अपने पद से हट जाएंगे।

अर्नब रॉय ने आईआईएम बैंगलोर से एमबीए किया हैं। अर्नब रॉय ने पिछले 17 सालों से मारुति में देश और बिजनेस यूनिट सीएफओ के रूप में कार्य किया है।
कंपनी के मुताबिक, वह बिजनेस चलाने में सीईओ के साथ भागीदार हैं, जिसमें बिजनेस डिसिजन और रेगुलेटरी निहितार्थों के कमर्शियल पहलुओं का मूल्यांकन भी शामिल है।
इसमें कहा गया है कि उनके पास डोमेस्टिक और अंतरराष्ट्रीय टैक्सेशन और ट्रांसफर प्राइसिंग में गहन कार्य अनुभव है। उनके पास प्राइसिंग के साथ साथ बिक्री, मानव संसाधन प्रशासन और आईटी कार्यक्षेत्र को संभालने का अनुभव है।
उन्हें जनवरी 2022 में ग्रेटर इंडिया क्षेत्र के लिए जोन सीएफओ के रूप में नामित किया गया था, जिसमें करीब 22 हजार करोड़ रु के सभी श्नाइडर व्यवसायों को शामिल किया गया था।
कंपनी की तरफ से कहा गया है कि वह मूल्य श्रृंखलाओं का विश्लेषण करने, डिस्टीब्यूटर्स फुटप्रिंट को डिजाइन करने, चैनल भागीदारों का मूल्यांकन करने और इष्टतम चैनल रणनीति तय करने में शामिल रहे हैं।
कंपनी उत्पादन बढ़ाने का भी बना रही प्लान
मारूति सुजुकी ने फाइनेंशियल ईयर 2030-31 तक 4 मिलियन कारों का कम्युलेटिव उत्पादन हासिल करने के लिए 45 हजार करोड़ रु के अपने मौजूदा नकदी भंडार का उपयोग करने की योजना बनाई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मारुति सुजुकी के अध्यक्ष आरसी भार्गव ने वार्षिक आम बैठक (एजीएम) के दौरान खुलासा किया कि कंपनी अपने तीसरे विस्तार चरण की शुरुआत करते हुए आगामी 8 सालों के भीतर 2 मिलियन अतिरिक्त कारों की उत्पादन क्षमता जोड़ने का लक्ष्य रखती है।
यह भी पढ़ें : Unicorn Startups : जानिए टॉप 5 देशों के नाम, कौन-सा है भारत का नंबर
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?



Click it and Unblock the Notifications