AR Rahman Net Worth: ऑस्कर विजेता म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान के पास है करोड़ों की संपत्ति, ये है कार कलेक्शन

AR Rahman Net Worth: मशहूर सिंगर और कंपोजर एआर रहमान की अचानक से तबीयत खराब हो गई। जिस वजह से उन्हें तुरंत चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां, उनका इलाज चल रहा है। अब एआर रहमान की तबीयत ठीक है।

उनके फैंस एआर रहमान की जल्द तबीयत ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं और कई लोग उनकी कुल संपत्ति जानने की चाह भी रखते हैं। चलिए हम आपको बताते हैं एआर रहमान की कितनी संपत्ति फैली हुई है।

AR Rahman Net Worth

एआर रहमान का देश ही बल्कि विदेश में बेहतरीन म्यूजिक कंपोजर में शुमार होता है। एआर रहमान भारत ही नहीं बल्कि भारत की सीमा के पार भी उनके बहुत ज्यादा फैंस हैं। साल 1992 में फिल्म रोजा में गाना गाकर एआर रहमान ने अपने करियर की शुरुआत की थी। उस दौर में आई इस फिल्म के बाद एआर रहमान बेहद ही सुर्खियों में आए और उसके बाद से उनकी म्यूजिक इंडस्ट्री में डिमांड बढ़ती चली गई।

एआर रहमान को इस फिल्म में गाना गाने की सिर्फ 25000 रुपए मिले थे। हालांकि, उन्होंने इस मूवी में बेहद ही अच्छे गाने गाए थे। एआर रहमान को कई सारे पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है, जिसमें छह राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, पद्म भूषण अवॉर्ड, दो ऑस्कर अवॉर्ड और दो ग्रैमी अवॉर्ड मिल चुके है। चलिए आपको बताते हैं एआर रहमान नेट वर्थ कितनी है।

इतनी है कुल एआर रहमान की नेटवर्थ

एआर रहमान एक गाना गाने के लिए मोटी फीस चार्ज करते हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार एआर रहमान वह एक गाने के लिए लगभग 3 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। वहीं, इतना ही नहीं एक फिल्म के म्यूजिक के लिए वह 8-10 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। लाइफस्टाइल एशिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, लाइव परफॉरमेंस के लिए उनकी फीस 1 से 2 करोड़ रुपए के बीच है।

एआर रहमान की कुल संपत्ति लगभग 2100 रुपए है। एआर रहमान गाने के साथ-साथ कई सारे ब्रांड ऐडवरटाइज़मेंट भी करते हैं, जहां से उनकी अच्छी कमाई होती है। एआर रहमान ने एक इंटरव्यू में कहा था, कि उन्होंने पहली फीस सिर्फ 50 रुपए चार्ज की थी, जो उन्होंने रिकॉर्ड प्लेयर ऑपरेटर के रूप में कमाया था।

ये हैं रहमान की कार कलेक्शन

एआर रहमान के पास देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी शानदार बंगले हैं, इसमें उनका चेन्नई, मुंबई, लॉस एंजेल्स, लन्दन और दुबई वाले घर शामिल हैं। इन सारे घरों में बहुत सारे अलग-अलग स्पेस हैं। एआर रहमान के पास खुद का म्यूजिक स्टूडियो भी है, जिसको KM Music Studios के नाम से जाना जाता है।

ये स्टूडियो उनके लन्दन, लॉस एंजेल्स और मुंबई में हैं। इसके साथ ही उन्हें गाड़ियों का भी शौक है, जिसमें एआर रहमान के पास जगुआर जिसकी कीमत 1.08 करोड़, वोल्वो एसयूवी 93.87 लाख रुपए, और मर्सिडीज जिसकी कीमत 2.86 करोड़ रुपए है, ये सारी गाड़ियां एआर रहमान के पास मौजूद है।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+