MP Govt: मध्यप्रदेश सरकार की तरफ से प्रदेश के विकलांग नागरिकों के लिए विकलांग पेंशन योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के अंतर्गत 40 फीसदी से अधिक विकलांगता वाले नागरिकों को पेंशन दी जाती है। अगर आप भी इस योजना का फायदा लेने चाहते हैं, तो फिर आइए जानते हैं इस योजना के बारे में।

मध्यप्रदेश सरकार की इस योजना के अंतर्गत दिव्यांग/विकलांग नागरिकों को आर्थिक सहायता के रूप में हर महीने 600 रु पेंशन के रूप में दिए जाते है। मध्यप्रदेश के विकलांग नागरिक इस योजना का फायदा ले सकते हैं।
अगर हम इस योजना में आवेदन के लिए पात्रता की बात करें तो फिर इस योजना में पात्र होने के लिए आवेदक का मध्यप्रदेश का मूल निवासी होना बेहद जरूरी है। ऐसे व्यक्ति जो सरकारी नौकरी कर रहे है। वे इस योजना का फायदा नहीं ले सकते हैं। आवेदक के परिवार की सालाना आय 48,000 रु से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
ऐसे विकलांग जिनके पास 3 पहिया या 4 पहिया विला चेयर है वे इस योजना का लाभ नहीं उठा सकते है। इस योजना का फायदा उठाने के लिए बैंक खाते का आधार से लिंक होना जरूरी है।
मध्य प्रदेश विकलांग पेंशन योजना में आवेदन करने के लिए आवेदक के पास कुछ जरूरी दस्तावेज होना बेहद जरूरी है जैसे मोबाइल नंबर, बैंक पास बुक, आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, पास पोर्ट साइज फोटो, विकलांग प्रमाण पत्र, बैंक खाते से आधार लिंक होना चाहिए और डीबीटी एनेबल होना चाहिए और समग्र में आधार ई केवाईसी एनेबल होना आदि।
इस योजना में आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले आपको सामाजिक सुरक्षा की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। होम पेज पर आपको समाजिक सुरक्षा पेंशन एवं आर्थिक सहायता योजना का ऑप्शन दिखाई देगा। आपको इस विकल्प पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जायेगा। यह पर आपको पेंशन योजनाओ हेतु ऑनलाइन आवेदन वाला विकल्प दिखाई देगा। इस विकल्प का आपको चयन करना है। इसके बाद आपसे सामने एक नया पेज ओपन हो जायेगा। इसमें आपसे कई सारी जानकारी पूछी जाएगी। आपको सभी जानकारियों को सही सही भरना होगा।
इसके बाद आपको पेंशन हेतु ऑनलाइन आवेदन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके सामने एक आवेदन फॉर्म खुल जायेगा। इसमें आपको मांगी कई सभी जानकारियों को सही सही भरना होगा। इसके साथ ही आपको सभी मांगे गए दस्तावेज को भी अपलोड करना होगा। इसके बाद सबमिट कर देना है। इस प्रकार आपका पंजीयन सफल हो जायेगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
