MP Govt : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तरफ से प्रदेश के युवाओं के लिए मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना की शुरुआत की गई हैं। मध्यप्रदेश सरकार की इस योजना के तहत प्रदेश के 45 वर्ष से कम आयु के युवा को नए उद्यम को स्थापित करने के लिए बैंक लोन प्रदान किया जाएगा तो फिर आइए जानते हैं इस योजना के बारे में।

मध्यप्रदेश सरकार की इस योजना का फायदा राज्य के सभी पात्र युवा उठा सकते हैं। इस योजना के अंतर्गत सरकार राज्य के युवाओं को नए उद्यम स्थापित करने के लिए लोन मुहैया करवाती है। इसके अंतर्गत उद्योग स्थापित करने के लिए 1 लाख से 50 लाख रु तक का लोन प्रदान किया जायेगा।
वही, सेवा सर्विस को शुरू करने के लिए 1 लाख रु से 25 लाख रु का लोन प्रदान किया जाएगा। इतना ही नहीं इसके साथ ही लिए गए लोन पर 3 फीसदी ब्याज सब्सिडी भी सरकार की तरफ से दी जाएगी।
इस योजना में पात्रता की बात करें तो आवेदक का एमपी का मूल निवासी होना बेहद जरूरी है। इसके साथ ही आवेदक को कम से कम 8 वीं पास होना बेहद जरूरी है। इस योजना में आवेदन करने वाले व्यक्ति की परिवार की आय 12 लाख रु सालाना से अधिक नहीं होनी चाहिए।
अगर आपकी आयु 18 वर्ष से लेकर 45 वर्ष के बीच हैं, तो फिर आप इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र हैं। मध्यप्रदेश सरकार की इस योजना के अंतर्गत केवल नए उद्योग स्थापित करने के लिए ही आवेदनकर्ताओं को ही लोन किया जायेगा।
इस योजना में आवेदन करने के लिए आपको जरूरी दस्तावेज के रूप में निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, बैंक डिटेल, पासपोर्ट साइज फोटो, राशन कार्ड आदि दस्तावेजों की जरूरत होगी।
इस योजना में आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले इसकी अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। होम पेज पर आपको आवेदन करें का विकल्प दिखाई देगा। आपको इस विकल्प का चयन करना होगा। इसके बाद नए पेज में आपको दिखाई दे रहे क्रिएट न्यू प्रोफाइल के विकल्प का चयन करना होगा।
इसके बाद आपके सामने एक फॉर्म ओपन हो जायेगा। इस फॉर्म में आपको मांगी गई सभी जानकारियों को सही सही भरना होगा। जब आप सभी जानकारियों को सही सही भर लेते हैं इसके बाद आपको प्रोफाइल बनाएं के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
जब प्रोफाइल बन जाती हैं। इसके बाद आपको लॉगिन करना होगा। इसके लिए आपको एप्लीकेंट लॉगिन पर क्लिक करना होगा। यह पर आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और डेट ऑफ बर्थ भरना होगा। इसके बाद कंटिन्यू पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद आपको मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के विकल्प पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके सामने इस योजना का आवेदन फॉर्म खुल जायेगा। आपको इस फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को सही सही भरना होगा। इसके साथ ही मांगें गए सभी दस्तावेज को अपलोड करना है और सबमिट वाले विकल्प का चयन करना है। इस तरह आप इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

एडवांस टैक्स की दूसरी किश्त: 15 सितंबर की डेडलाइन, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?



Click it and Unblock the Notifications
