अमेजन प्राइम और नेटफिल्क्स के तर्ज पर आईफोन बनाने वाली कंपनी एप्पल भी अपनी वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस एप्पल टीवी प्लस शुरु कर चुका है। यह सर्विस अब भारतीय बाजार में भी उपलब्ध है जिसके लिए आपको हर महीने 99 रुपए प्रति माह देने होंगे। इस प्लेटफॉर्म पर आपको एक्सक्लूसिव कंटेंट यानी की विभिन्न प्रकार सीरीज और वीडियो देखने को मिलेंगे। कंपनी के अनुसार इसमें हर महीने कुछ नए प्रोग्राम्स जोड़े जाएंगे।
इसके साथ ही एप्पल टीवी प्लस का फ्री एक साल का सब्सक्रिप्शन ऑफर कर रहा है। ये उन लोगों के लिए है जो कंपनी के नए प्रोडक्ट्स खरीद रहे हैं। जो कस्टमर्स नए आईफोन, आईपैड, एप्पल टीवी, आईपॉड टच और मैक खरीद रहे हैं उन्हें एक साल के लिए फ्री एप्पल टीवी प्लस का सब्सक्रिप्शन मिलेगा।

एक परिवार के 6 सदस्य तक एक Apple टीवी + का सब्सक्रिप्शन शेयर कर सकते हैं। इसके साथ ही कंपनी मौजूदा ग्राहकों को 7 दिन का फ्री ट्रायल भी देगी। Apple के CEO टिम कुक ने कहा कि कंपनी फ्री ऑफर्स अपने सब्सक्राइबर बेस को बढ़ाने के लिए दे रही है।
Apple के वर्ल्डवाइड वीडियो के हेड के अनुसार यह एक बिल्कुल नई तरह की वीडियो सेवा है जिसके पास सारा कंटेंट ऑरिजनल है। ग्लोबल प्लेयर्स नेटफ्लिक्स और अमेजन जो भारतीय दर्शकों को ज्यादा आकर्षित करने के लिए नए ऑफर्स लाते रहते हैं। उन्हें एप्पल के तौर पर एक नया प्रतिद्वंद्वी मिलेगा। KPMG और Eros Now की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में सस्ते डेटा मिलने की वजह से 550 मिलियन ग्राहकों के साल 2023 तक ऑफलाइन वीडियो प्लेटफॉर्म्स पर आने की उम्मीद है।
आपको बता दें कि जहां अमेजन अपने ई कॉमर्स पर प्राइम सब्सक्राइबर बढ़ाने की रणनीति अपना रहा है। तो वहीं, नेटफ्लिक्स जिसका भारत में बेसिक प्लान 499 रुपये से शुरू है, उसे एप्पल से कड़ा मुकाबला मिलना की उम्मीद जताई जा रही है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
