
Apple ने भारत में अपने दो एक्सक्लूसिव स्टोर खोले हैं। अप्रैल के महीने में मुंबई और दिल्ली में एप्पल ने अपने स्टोर को खोला था। स्टोर को खोलना एप्पल के लिए काफी फायदेमंद साबित हुआ है। दोनों ही एप्पल स्टोर से कंपनी को एक महीने में काफी शानदार कमाई हुई है। 1 महीने में कंपनी ने 50 करोड़ रु की सेल कर ली है।
एप्पल कंपनी को भारत में अपने स्टोर को खोलने का फायदा दिखने लगा है। एप्पल के दोनों ही स्टोर यानी दिल्ली और मुंबई के स्टोर ने 25-25 करोड़ रुपये की सेल कर ली है। आम तौर पर भारत में फेस्टिवल के सीजन में भी रिटेल स्टोर की कमाई इन आंकड़ों को पार नहीं कर पाती है लेकिन एप्पल कंपनी ने इन आंकड़ों को पहले ही महीने हासिल कर ली है।
कंपनी ने भारत में अपने स्टोर को शुरू करने के बाद पहले ही महीने में बंपर सेल का रिकॉर्ड बनाया है। एप्पल का इंडिया स्टोर बिक्री के लिहाज से भारत का सबसे बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेल स्टोर बन गया है।
बिना किसी फेस्टिवल सीजन के एप्पल ने यह कमाई की है और एप्पल ने एक नया रिकॉर्ड बनाया हैं। पहले ही महीने एप्पल कंपनी के दिल्ली स्टोर ने 25 करोड़ रु और एप्पल के मुंबई स्टोर ने 25 करोड़ रु की कमाई की है।
18 अप्रैल को एप्पल ने मुंबई के जियो वर्ल्ड टॉवर में एप्पल एक्सक्लूसिव स्टोर की ओपनिंग की थी। इस ओपनिंग के मौके पर कंपनी के सीईओ खुद भारत आए थे।
18 अप्रैल को मुंबई में ऐपल स्टोर की मेगा ओपनिंग के बाद 20 अप्रैल को दिल्ली के साकेत में एप्पल स्टोर की ओपनिंग हुई। एप्पल के मुंबई स्टोर से ओपनिंग के पहले ही दिन 10 करोड़ रु की बिक्री हुई थी। ये सेल भारत में किसी भी रिटेल स्टोर की सेल से ज्यादा हैं।


Click it and Unblock the Notifications