Apple Store India : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 'मेक इन इंडिया' योजना के तहत दुनियाभर की कई कंपनियों ने पिछले एक दशक में भारत में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। अब इसी कड़ी में टेक्नोलॉजी की दिशा में लगातार आगे बढ़ते भारत को दुनिया की सबसे मोबाइल कंपनियों में से एक एप्पल का साथ मिल रहा है।

दरअसल, एप्पल ने मंगलवार (2 सितंबर) को भारत में अपना तीसरा स्टोर का उद्घाटन किया है। एप्पल ने भारत के टेक्नोलॉजी हब बेंगलुरु में अपना नया रिटेल स्टोर Apple Hebbal को खोला है।
ये एपल का साउथ इंडिया में पहला ऑफिशियल स्टोर है जबकि ऑनलाइन स्टोर के साथ भारत में तीसरा फिजिकल आउटलेट है। इससे पहले कंपनी ने मुंबई (Apple BKC) और दिल्ली (Apple Saket) में अपने रिटेल स्टोर खोले थे।
Apple Hebbal स्टोर में क्या-क्या मिलेगा?
इस स्टोर में एपल के सभी लेटेस्ट प्रोडक्ट्स देखने और खरीदने का मौका मिलेगा। यहां पर iPhone 16 लाइन-अप, MacBook Pro, iPad Air, Apple Watch Series 10, AirPods 4 और AirTag मिलेंगे।
9 सितंबर को लॉन्च होगी आईफोन 17 सीरीज
इस महीने में एपल का ईयरली इवेंट होने जा रहा है। अपनी नई आईफोन सीरीज को लॉन्च कर सकती है। इससे पहले कंपनी ने बेंगलुरु में अपना नया स्टोर खोला है। कई एशिया देशों में आईफोन 17 सीरीज सिम स्लॉट के बिना आएगा, जिनमें केवल ई-सिम का इस्तेमाल किया जा सकेगा। अभी तक भारत में फिजिकल सिम स्लॉट और eSIM दोनों का ऑप्शन दिया जा रहा है।
चलिए आइए जानते हैं तीसरे Apple Store के बारे में 5 रोचक तथ्य...
- यह स्टोर बिल्कुल वैसे ही है जैसे Apple के ग्लोबल स्टोर्स हैं। इसका डिजाइन मिनिमलिस्टिक है, जिसमें सफेद और ओक वुड का इस्तेमाल किया गया है। अंदर जाते ही आपको एक प्रीमियम और मॉडर्न लुक मिलेगा।
- स्टोर का नाम Apple Hebbal है और यह बेंगलुरु के Phoenix Mall of India में स्थित है। Apple Hebbal को चलाने के लिए 70 ट्रेन्ड कर्मचारी रहेंगे, जो भारत के 15 राज्यों से आए हैं। ये टीम ग्राहकों को केवल प्रोडक्ट चुनने में ही नहीं, बल्कि फाइनेंसिंग ऑप्शन, iOS सेटअप और Android से iPhone पर स्विच करने में भी मदद करेगी।
- यह भारत में Apple के व्यापक विस्तार का हिस्सा है, जो देश में अपनी उपस्थिति बढ़ाने के लिए विभिन्न शहरों में नए स्टोर खोल रहा है। एपल का ये स्टोर पूरी तरह रिन्यूएबल एनर्जी पर चलेगा और कार्बन न्यूट्रल ऑपरेशन के साथ पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचाएगा।
- यह स्टोर भारतीय ग्राहकों को उनकी आवश्यकता अनुसार सेवाओं देगा। यहां 18 से अधिक भारतीय भाषाओं में सहायता प्रदान करने वाली एक टीम होगा। Apple Hebbal में Genius Bar भी होगा, जहां यूजर्स को एक्सपर्ट से टेक्निकल सपोर्ट मिलेगा. साथ ही, एक पिकअप काउंटर भी है, जहां ऑनलाइन ऑर्डर किए गए प्रोडक्ट्स को आसानी से लिया जा सकता है।
- Apple Hebbal सिर्फ शॉपिंग ही नहीं, बल्कि सीखने का भी सेंटर बनेगा। यहां Today at Apple नाम की फ्री डेली सेशन्स होंगी, जहां लोग सीख सकेंगे। iPhone पर फोटोग्राफी, Apple Intelligence का यूज, iPad और Apple Pencil से क्रिएटिव आर्ट और इलस्ट्रेशन, परिवारों, स्टूडेंट्स और बिजनेस ग्रुप्स के लिए ग्रुप बुकिंग्स का भी ऑप्शन रहेगा।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

आज का Financial Raashifal: 28 मार्च, 2026 - आज ही समय पर अवसर और स्थिर लाभ प्राप्त करें



Click it and Unblock the Notifications