Apple आने वाले दो से तीन साल में अपनी iPhone लाइनअप को पूरी तरह बदलने की तैयारी कर रहा है। कंपनी पर पिछले कुछ समय से यह आलोचना होती रही कि वह केवल iPhone पर निर्भर है और AI तथा नई डिजाइन तकनीक में कॉम्प्टीशन से पीछे रह रही है।

इसी दबाव को देखते हुए Apple ने अपनी प्रोडक्ट रणनीति को बड़ा मोड़ देने का फैसला किया है। आने वाले समय में न केवल नए iPhone 18 मॉडल पेश होंगे, बल्कि Apple का पहला Foldable iPhone भी बाजार में उतरने वाला है। इससे कंपनी के पोर्टफोलियो में बड़ी विविधता आएगी।
लॉन्च शेड्यूल में सबसे बड़ा बदलाव
अब तक Apple की सबसे बड़ी खासियत यह थी कि कंपनी हर साल सितंबर या अक्टूबर में नए iPhone लॉन्च करती थी। लेकिन 2026 से Apple इस पैटर्न को बदलने वाला है। रिपोर्ट्स के अनुसार, iPhone 18 सीरीज दो चरणों में लॉन्च होगी, जिससे पूरे साल प्रोडक्ट्स की हलचल बनी रहेगी।
पहला फेज - विंटर 2026
इस चरण में तीन बड़े और प्रीमियम मॉडल आने की उम्मीद है iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max, Apple का पहला Foldable iPhone पहली बार Apple फोल्डेबल स्मार्टफोन कैटेगरी में कदम रखेगा, जिससे वैश्विक बाजार में मुकाबला और तेज हो जाएगा।
दूसरा फेज - 2027
अगले साल Apple बाकी मॉडल पेश करेगा iPhone 18, iPhone 18e, संभवतः नया iPhone Air नई रणनीति के तहत कंपनी हर साल 5 से 6 iPhone लॉन्च करेगी जो पहले कभी नहीं हुआ।
Apple को क्यों बदलनी पड़ी अपनी लॉन्च रणनीति?
Apple एक साथ सब मॉडल लॉन्च कर देता था, जिससे प्रोडक्शन चेन पर बहुत दबाव रहता था। यही नहीं, कंपनी की कमाई का बड़ा हिस्सा एक ही तिमाही में केंद्रित हो जाता था। 2024 में Apple Intelligence लॉन्च के दौरान आए तकनीकी मुद्दों ने कंपनी को यह एहसास कराया कि सालभर में फैला हुआ लॉन्च शेड्यूल ज्यादा सुरक्षित और प्रोडक्टिव रहेगा।
नया मॉडल कंपनी को इन फायदे देगा-
इंजीनियरिंग टीम पर कम दबाव
सप्लायर्स को बेहतर समय
कमाई पूरे साल स्थिर
हर मॉडल को बाजार में अलग पहचान
2027 में एक और सुपर-प्रीमियम iPhone आने की तैयारी
Apple एक नया अल्ट्रा-प्रीमियम मॉडल 2027 में पेश करने पर काम कर रहा है।
संभावित फीचर्स-
हल्का कर्व्ड डिस्प्ले
अंडर-डिस्प्ले फ्रंट कैमरा
पूरी तरह नया इंटरनल स्ट्रक्चर
यह मॉडल Pro Max से भी ऊपर का सेगमेंट बनाएगा, जिससे Apple की हाई-एंड कैटेगरी और मजबूत होगी।
Foldable iPhone से बाजार में बड़ा बदलाव
फोल्डेबल फोन मार्केट में अभी Samsung, Motorola और Google जैसी कंपनियां आगे हैं। Apple का पहला Foldable iPhone इस सेगमेंट में बड़ा बदलाव ला सकता है। यूजर्स को फोल्डेबल टेक्नोलॉजी के साथ iOS का अनुभव पहली बार मिलेगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 24 मार्च को चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 25 मार्च को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल! जानिए 24, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 28 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में आया उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 25 मार्च को चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी, ₹20,000 उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 26 मार्च को लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 27 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में तेजी! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Happy Ram Navami 2026: आज है राम नवमी! इन खास मैसेज से करें अपनों का दिन खास

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Silver Price Today: 26 मार्च को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! प्रति किलो चांदी सस्ता हुआ या महंगा?



Click it and Unblock the Notifications