नई दिल्ली। एप्पल ने अपने आईफोन 11 के लिए डिस्प्ले मॉड्यूल रिप्लेसमेंट प्रोग्राम की शुरुआत कर दी है। कंपनी के अनुसार आईफोन 11 की डिस्प्ले में एक दिक्कत पकड़ में आई है। इसके चलते कई बार डिस्प्ले टच करने पर रिस्पांस नहीं कर रहा है। ऐसा उन आईफोन 11 में हो रहा है, जिनकी उत्पादन नवंबर 2019 से मई 2020 के बीच हुआ है।

जानिए किन फोन पर मिलेगा इस स्कीम का फायदा
ऐपल ने अपने सपॉर्ट पेज पर कहा है कि आईफोन 11 के डिस्प्ले मॉड्यूल में कुछ दिक्कत है। कंपनी ने पिछले साल ही आईफोन 11 को आईफोन 11 प्रो और आईफोन 11 प्रो मैक्स वेरियंट में लॉन्च किया था। आईफोन 11 में 6.1 इंच लिक्विड रेटिना एचडी डिस्प्ले लगाई गई है। आईफोन 11 की लांचिंग को करीब 1 साल से ऊपर हो गया है। कंपनी ने बतया है कि एप्पल के इस रिप्लेसमेंट प्रोग्राम में आईफोन 11 के उन्हीं हैंडसेट को बदला जाएगा, जिन्हें लॉन्च के करीब 2 महीने बाद यानी नवंबर 2019 से बनाया गया है।
जानिए क्या और कहा कंपनी ने
एप्पल ने बताया है कि रिप्लेसमेंट प्रोग्राम में डिस्प्ले संबंधी खामी को ही कवर किया जा रहा है। उन हैंडसेट को जिनकी स्क्रीन टूटी हुई है, उन्हें सर्विस से पहले इसे ठीक कराना होगा। ऐसे मामले में अतिरिक्त रिपेयरिंग के लिए चार्ज भी लिया जा सकता है। वहीं आईफोन 11 इस्तेमाल करने वाले जिन यूजर्स के फोन में यह खामी आने के बाद इसे ठीक कराया है, वे कंपनी से रिफंड ले सकते हैं। रिप्लेसमेंट प्रोग्राम आईफोन 11 खरीदने के 2 साल बाद तक मान्य है।
ऐसे जानें आपका फोन बदल सकता है या नहीं
अगर आप आईफोन 11 इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आप अपने फोन के सीरियल नंबर को देकर यह चेक कर सकते हैं कि उनकी डिवाइस रिप्लेसमेंट के लिए वैलिड है या नहीं। इस रिप्लेसमेंट प्रोग्राम में आईफोन 11 की वारंटी कवरेज एक्सटेंड नहीं की गई है। डिस्प्ले में खामी को आउट ऑफ वारंटी फिक्स करने का फैसला लिया गया है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
