
MacBook बनाने वाली कंपनी एप्पल ने पहली बार 15 इंच के सेगमेंट में अपना लैपटॉप को पेश किया है। इस लैपटॉप की अच्छी बात यह है कि 15 इंच के सेगमेंट में एप्पल ने इसके सबसे पतले लैपटॉप होने का दावा किया है।
सोमवार को एप्पल ने वर्ल्डवाइड डेवलपर कांफ्रेंस में मैकबुक एयर को पेश किया है। यह मैकबुक एयर 15 इंच का है। यह मैकबुक एयर 11.5 मिमी पतला है। एप्पल के दावे के अनुसार, यह मैकबुक एयर सबसे पतला लैपटॉप है जिसका वजन महज 1.36 किग्रा है।
अगर हम इसकी शुरूआती कीमत की बात करें, तो कंपनी ने इसकी शुरूआती कीमत 1 लाख 34 हजार 900 रु रखी है। वही, यह लैपटॉप एजुकेशन के लिए यह लैपटॉप 1 लाख 24 हजार 900 रु में उपलब्ध हैं।
इस लैपटॉप में एप्पल ने एम2 चिप का उपयोग किया है। एप्पल का दावा है कि यह इंटेल के चिप वाले सबसे तेज मैकबुक एयर से लगभग 12 गुना तेज है।
इस मैकबुक एयर में 15.3 इंच का लिक्विड रेटिना डिस्प्ले है। इसकी बैटरी एक बार फुल चार्ज कर लेते है, तो फिर 18 घंटे तक सकती है। इसमें 6 स्पीकर वाला साउंड सिस्टम है।
इसमें 1080पी रिजॉल्यूशनल वाला फेसटाइम एचडी कैमरा और मैकसेफ चार्जिंग है और यह मैक ओएस वेंचुरा को सपोर्ट करती है। यह मैकबुक स्टारलाइट, मिडनाइट, सिल्वर और स्पेस ग्रे रंग में उपलब्ध है।
यह एम2 चिप वाला 15 इंच का मैकबुक एयर अगले सप्ताह उपलब्ध हो जायेगा। कंपनी की तरफ से जो घोषणा की गई है उसके अनुसार, एप्पल को वेबसाइट और स्टोर पर इसका ऑर्डर लेना शुरू हो चुका है। हालांकि, एप्पल के स्टोर्स और ऑथराइज्ड रीसेलर्स के पास यह 13 जून से यानी अगले हफ्ते से पहुंचना शुरू हो जाएगा।
अगर आपके पास अगर कोई कंप्यूटर है, तो फिर आप एप्पल ट्रेड इन के माध्यम से चेक कर सकते है कि इसकी वैल्यू कितनी लगेगी। इससे 15 इंच के मैकबुक एयर की प्राइस कुछ कम हो जाएगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications