एप्पल अगले हफ्ते भारत में अपना पहला ऑनलाइन स्टोर खोलेगा। जी हां अमेरिका की दिग्गज टेक्नोलॉजी कंपनी एपल भारत में 23 सितंबर को अपना पहला ऑनलाइन स्टोर शुरू करने वाली है।
नई दिल्ली: एप्पल अगले हफ्ते भारत में अपना पहला ऑनलाइन स्टोर खोलेगा। जी हां अमेरिका की दिग्गज टेक्नोलॉजी कंपनी एपल भारत में 23 सितंबर को अपना पहला ऑनलाइन स्टोर शुरू करने वाली है। इस बात की जानकारी एप्पल के सीईओ टिम कुक ने ट्विटर पर दी है। आईफोन निर्माता ने शुक्रवार को कहा कि देश के फेस्टिव सीजन से पहले इसकी शुरुआत करने जा रहे हैं क्योंकि फेस्टिव सीजन हर साल रिटेलर्स के लिए बिक्री के लिहाज से बेहतर मौका होता है। मालूम हो कि कंपनी अभी भारत में अपने प्रोडक्ट्स थर्ड पार्टी वेंडर्स और ई कॉमर्स साइट जैसे Amazon.com और Walmart के स्वामित्व वाली फ्लिपकार्ट के जरिए बेचती है। यहां से खरीदें स्मार्टफोन्स, मिलेगा 15000 रु तक का बंपर डिस्काउंट ये भी पढ़ें

इन प्रोडक्ट पर मिलेगा स्पेशल ऑफर
एपल की सीनियर वाइस प्रेसिडेंट ऑफ रिटेल एंड पीपल Deirdre O'Brien ने कहा कि हमने एक बात समझा है कि जब हम एपल प्रोडक्ट के साथ मार्केट में दाखिल होते हैं तो प्रॉफिट होता है। उन्होंने कहा कि इससे हमारे प्रोडक्ट्स में लोगों की दिलचस्पी काफी बढ़ जाती है और हम लोगों से ज्यादा कनेक्ट कर पाते हैं। इन ऑनलाइन स्टोर पर एपल के प्रोडक्ट के अलावा लोकल कॉन्टैक्ट सेंटर भी होगा। इससे पहली बार भारतीय ग्राहकों को कस्टमर केयर की सुविधा मिलेगी। कंपनी भारत में डेडिकेटेड एजुकेशन स्टोर का भी ऐलान करने वाली है। यहां मैक कंप्यूटर्स, आईपैड टैबलेट्स और एक्सेसरीज जैसे प्रोडक्ट पर स्पेशल ऑफर दिया जाएगा। इसके साथ ही कंपनी AppleCare Plus शुरू करेगी जो प्रीमियम सपोर्ट ऑप्शन मुहैया कराएगा।
बता दें कि अभी ऑनलाइन स्टोर पर सिर्फ एपल के प्रोडक्ट्स मिलेंगे। हालांकि आगे चलकर थर्ड पार्टी एक्सेसरीज को भी इसमें शामिल किया जा सकता है। अपने ऑनलाइन स्टोर के लिए कंपनी ने यूपीआई, कैश ऑन डिलीवरी जैसे पेमेंट ऑप्शन के लिए साझेदारी की है। अपने ऑनलाइन रिटेल प्लेटफॉर्म के माध्यम से एप्पल ने अंग्रेजी और हिंदी में ग्राहकों को सहायता देने की प्लानिंग की है, जबकि यूजर्स को अपने आईपैड, ऐप्पल पेंसिल और एयरपॉड्स को अंग्रेजी के साथ- साथ बंगाली और गुजराती सहित कुछ भारतीय भाषाओं में एन्ग्रेव करने की परमिशन देता है।
भारत स्मार्टफोन मेकर्स के लिए बड़ा बाजार
स्मार्टफोन मेकर्स के लिए भारत एक बड़ा बाजार है। यहां करीब एक बिलियन से अधिक ग्राहक हैं, जिनमें से लगभग एक तिहाई बेसिक हैंडसेट पर निर्भर हैं। स्मार्टफोन मेकर्स के लिए यहां विकास की अच्छी संभावनाएं हैं। याद दिला दें कि पिछले साल जब भारत ने लोकल सोर्सिंग के नियमों में ढील दी थी तब से ही उम्मीद की जा रही थी कि एपल भारत में अपना ऑनलाइन स्टोर खोल सकती है। इस साल की शुरुआत में कंपनी के सीईओ टिम कुक ने भी यह बात कही थी लेकिन महामारी के कारण यह योजना टल गई थी। अब भारत में फेस्टिव सीजन शुरू होने वाला है। उससे पहले एपल ने अपने पहले ऑनलाइन स्टोर का ऐलान कर दिया है। इंडस्ट्री के आंकड़ों के मुताबिक, इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में भारत की हिस्सेदारी अभी 2 फीसदी है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
