Apple मंगलवार को अपना नया आईफोन 15 लांच करने जा रहा है। एप्पल का न्यू डिवाइस आईफोन 15 पहली बार ग्लोबल लॉन्च के दिन ही भारत में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। इसका पहले ही दिन उपलब्ध होने का कारण इसका मेड इन इंडिया होना है।
सरकार के मेक इन इंडिया कार्यक्रम के अनुरूप यह पहल देश के विनिर्माण इंडस्ट्री के लिए एक काफी बड़ी जीत है। यह एक तो देश में रोजगार के अवसर को पैदा करेगा। बल्कि इसके साथ ही भारत को एप्पल की ग्लोबल सप्लाई चैन में एक बेहद ही महत्वपूर्ण प्लेयर भी बनाएगा।

भारत में मैन्युफैक्चरिंग बेस होने से एप्पल की चीन पर निर्भरता में डायवर्सिटी आती है, जो ट्रेड वार और आपूर्ति श्रृंखला व्यवधानों के अगेंस्ट रिस्क मिटिगेशन स्ट्रेटजीज की पेशकश करती है।
स्थानीय मैन्युफैक्चरिंग संभावित रूप से भारत में आईफोन 15 की लागत को कम कर सकते है। अगर हम वर्तमान में मॉडल बेस की कीमत की बात करें तो फिर इसकी कीमत करीब 1 लाख 20 हजार रु है।
इंपोर्ट चार्जेज और अन्य ओवरहेड्स में बचत का सीधा फायदा ग्राहकों को दिया जा सकता है। जिससे आईफोन काफी सस्ता हो जायेगा। जिससे इसकी मार्केट में और अधिक बेहतर छवि बन जाएगी। इससे आईफोन 15 की प्राइस सैमसंग और वनप्लस जैसे प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले ज्यादा प्रतिस्पर्धी हो सकती है।
मेड इन इंडिया आईफोन 15 एप्पल के लिए बढ़ते इंडियन मार्केट में गहरी पैठ बनाने के लिए एक बेहद ही महत्वपूर्ण कदम हो सकता है। जिसमें अधिक किफायती एंड्रॉइड स्मार्टफोन का वर्चस्व रहा है। यह कदम दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते स्मार्ट फोन मार्केट में से एक के लिए ऐप्पल की लॉन्ग टर्म स्ट्रेटजी के लिए एक गेम चेंजर हो सकते है।
मीडिया रिपोर्टस् के अनुसार, आज रात 10:30 बजे एप्पल अपने वंडरलस्ट इवेंट को कैलिफोर्निया के क्यूपर्टिनो में स्थित अपने हेडक्वार्टर में आयोजित करने वाला है। इस इवेंट में आईफोन 15 को लॉन्च किया जाएगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications