नई दिल्ली, सितंबर 7। बीती रात एप्पल ने अपनी आईफोन 14 सीरीज को लांच कर दिया है। अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित अपने मुख्यालय में एक कार्यक्रम के दौरान इस फोन के साथ अन्य उत्पादों को भी लांच किया गया।
पहले जानिए एप्पल 14 कौन कौन से मॉडल लांच हुए
एप्पल ने आईफोन 14 सीरिज के तहत 4 मॉडल लांच किए हैं। इसमें एक है एप्पल आईफोन 14। इसके बाद एप्पल आईफोन 14 मैक्स के अलावा एप्पल आईफोन 14 प्रो और एप्पल आईफोन 14 प्लस को लांच किया गया है।
अब जानिए एप्पल आईफोन 14 के इन मॉडलों की कीमत
कंपनी ने एप्पल आईफोन 14 की लांचिंग के साथ ही इसकी कीमतों का भी खुलासा कर दिया है। एप्पल आईफोन 14 799 डॉलर (लगभग 63000 रुपये) की कीमत पर बेचा जाएगा। इसके अलावा एप्पल आईफोन 14 प्लस 899 डॉलर (लगभग 71000 रुपये) की कीमत पर बेचा जाएगा। वहीं एप्पल आईफोन 14 प्रो 999 डॉलर (लगभग 79000 रुपये) की कीमत पर बेचा जाएगा। इसके अलावा एप्पल आईफोन 14 मैक्स की शुरआती कीमत 1099 डॉलर (लगभग 87000 रुपये) होगी।
जानिए एपल नई वॉच के बारे में
एप्पल ने आज एप्पल आईफोन 14 के अलावा एप्पल वॉच भी लांच की हैं। ये हैं एप्पल वॉच सीरिज 8 और एप्पल एयरपोड प्रो 2 भी लांच किया गया है।
जानिए एप्पल आईफोन 14 के फीचर्स
एप्पल आईफोन 14 और आईफोन 14 प्लस के अमेरिकी मॉडल में कोई सिम ट्रे नहीं होगी। हालांकि अन्य देशों की जरूरत के हिसाब से इसे दिया जा सकता है। इसके अलावा आईफोन 14 और आईफोन 14 प्लस में 12 मेगापिक्सल के 2 कैमरा सेंसर हैं। वहीं आईफोन 14 प्रो मॉडल में ऑलवेज ऑन डिस्प्ले दिया जा रहा है। आईफोन 14 प्रो में प्राइमरी कैमरा भी अब 48एमपी का होगा। इसके अलावा आईफोन 14 प्रो और आईफोन 14 प्रो मैक्स में 1टीबी तक की स्टोरेज की सुविधा दी जा रही है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications