भारत में Apple iPhone 17 ने लॉन्च के साथ ही धूम मचा दी है। मार्केट रिसर्च कंपनियों बर्नस्टीन, IDC और काउंटरपॉइंट की रिपोर्ट्स के अनुसार, iPhone 17 की बिक्री ने पिछले सभी मॉडल्स को पीछे छोड़ दिया है। लॉन्च के सिर्फ पहले 30 दिनों में इसकी बिक्री में 15 से 20% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

मिंट की रिपोर्ट के अनुसार, यह पहली बार है जब किसी नए iPhone मॉडल ने भारत में इतने कम समय में पुराने मॉडल्स की बिक्री को पीछे छोड़ दिया हो।
भारत में iPhone 17 की जबरदस्त डिमांड
काउंटरपॉइंट की रिपोर्ट बताती है कि भारत में iPhone 17 की बिक्री कुल iPhone सेल्स का 57% रही। यह किसी भी नए iPhone के लिए अब तक का सबसे ऊंचा आंकड़ा है। आमतौर पर भारतीय ग्राहक नए मॉडल की जगह पुराने iPhones को चुनते हैं क्योंकि वे थोड़े सस्ते मिल जाते हैं, लेकिन इस बार लोगों ने सीधे नए मॉडल की तरफ रुख किया है। इसका बड़ा कारण iPhone 17 के बेहतर कैमरा, एडवांस प्रोसेसर और लंबी बैटरी लाइफ को माना जा रहा है।
महंगे फोनों की बढ़ती लोकप्रियता
पिछले कुछ सालों में भारत का स्मार्टफोन बाजार थोड़ा कमजोर हुआ है, लेकिन इसके बावजूद प्रीमियम स्मार्टफोन्स की मांग लगातार बढ़ रही है। बर्नस्टीन की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में Apple की ग्रोथ का सबसे बड़ा कारण है स्थानीय उत्पादन में बढ़ोतरी, आकर्षक प्रमोशन ऑफर्स और लंबी EMI स्कीम्स। इससे छोटे शहरों में रहने वाले ग्राहक भी अब iPhone खरीद पा रहे हैं।
रिपोर्ट में कहा गया है कि Apple के यूरोप सेगमेंट जिसमें भारत, मिडिल ईस्ट और अफ्रीका शामिल हैं सितंबर 2025 में 20.4% की ग्रोथ दर्ज की, जिसमें भारत का बड़ा योगदान रहा।
बिक्री में 18% की उछाल
IDC और काउंटरपॉइंट के मुताबिक, iPhone 17 की बिक्री पिछले साल के मुकाबले 18% ज्यादा रही। पिछली बार iPhone 16 की बिक्री में सिर्फ 6-7% की ही बढ़ोतरी हुई थी। विशेषज्ञों के अनुसार, इस बार iPhone 17 की लॉन्चिंग टाइमिंग, फेस्टिव ऑफर्स और अच्छे फाइनेंस विकल्पों ने बिक्री को बूस्ट किया है।
भारत से Apple की कमाई में बढ़ोतरी
रिपोर्ट्स के अनुसार, Apple ने वित्त वर्ष 2025 में भारत से 10 अरब डॉलर से अधिक की कमाई की है, जो उसकी कुल वैश्विक कमाई का करीब 2.5% है। Apple के CEO टिम कुक ने बताया कि कंपनी ने भारत में लगातार 14 तिमाहियों तक रिकॉर्ड कमाई दर्ज की है और अगली तिमाही में भी यह सिलसिला जारी रहने की उम्मीद है।
भारत बना Apple की ग्रोथ का हब
विश्लेषकों का कहना है कि iPhone 17 की सफलता ने भारत को Apple की ग्रोथ के लिए एक मुख्य बाजार के रूप में स्थापित कर दिया है। आने वाले महीनों में फेस्टिव सीजन और ऑफर्स के चलते बिक्री में और तेजी आने की उम्मीद है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
