नई दिल्ली, जून 26। अमेरिकी दिग्गज कंपनी ऐप्पल ने भारत में एक बार फिर से अपना 'बैक टू स्कूल' ऑफर पेश कर दिया है। ये इसका वार्षिक ऑफर है, जिसका फायदा छात्रों को मिलता है। ये ऑपर ऐप्पल स्टोर पर ऑनलाइन लॉन्च किया गया है। 'बैक टू स्कूल' ऐप्पल की एक ऐसी योजना है जो काफी देशों में उपलब्ध है। 'बैक टू स्कूल' ऑफर के जरिए यूनिवर्सिटी स्टूडेंट और टीचर्स भी आईपैड और मैकबुक पर बचत कर सकते हैं। आपको इस ऑफर के तहत एयरपॉड्स (जनरेशन-2) के साथ-साथ 6 महीने का ऐप्पल म्यूजिक एक्सेस फ्री में मिल जाएगा। आगे जानिए इस ऑफर की पूरी डिटेल।
कब तक चलेगा ऑफर
जो भी इस ऑफर का फायदा लेने के लिए पात्र हैं, वे ऐप्पल केयर+ पर 20% की छूट के साथ अपनी खरीदारी को प्रोटेक्ट भी कर सकते हैं। ग्राहक एयरपॉड्स जनरेशन-3 को 6,400 रुपये और एयरपॉड्स प्रो को 12,200 रुपये में अपग्रेड कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बात दें कि ऐप्पल 'बैक टू स्कूल' ऑफर लाइव हो चुका है। ये ऑफर सितंबर 2022 तक चलेगा।
मैकबुक पर ऑफर और एयरपॉड्स फ्री
मैकबुक एयर (एम1) इस ऑफर के तहत 89,900 रुपये में उपलब्ध है, जबकि इसकी मूल कीमत 99,900 रुपये है। यानी आपको 10,000 रुपये की छूट मिलेगी। इसके साथ ही खरीदारों को 14,000 रुपये मूल्य का एयरपॉड्स जनरेशन 2 मुफ्त मिलेगा। इसी तरह मैकबुक एयर (एम2) ऑफर के तहत आपको 109900 रुपये में मिल जाएगा, मगर इसकी कीमत 1,19,900 रुपये है। खरीदारों को इसके साथ 14,000 रुपये मूल्य का एयरपॉड्स जनरेशन 2 भी मुफ्त मिलेगा।
मैकबुक प्रो 13 इंच
मैकबुक प्रो 13 इंच 119900 रुपये में उपलब्ध है। ये वैसे 1,29,900 रुपये की मूल कीमत वाला है। खरीदारों को 14,000 रुपये मूल्य का एयरपॉड्स जनरेशन 2 इस डिवाइस के साथ भी मुफ्त मिल रहा है। 16 इंच वाले मैकबुक प्रो को आप 215910 रुपये में खरीद सकते हैं, मगर इसकी मूल कीमत 2,39,900 रुपये है। खरीदारों को एयरपॉड्स जनरेशन 2 मुफ्त मिलेगा।
आईमैक पर भी छूट
आईमैक इस ऑफर में आपको 107910 रुपये में मिल जाएगा, जबकि इसकी मूल कीमत 1,19,900 रुपये है। खरीदारों को 14,000 रुपये मूल्य का एयरपॉड्स जनरेशन 2 इसके साथ भी मुफ्त दिया जा रहा है। वहीं आईपैड एयर 50,780 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है, जो कि 54,900 रुपये की मूल कीमत वाला है। ये भी आपको फ्री में एयरपॉड्स जनरेशन 2 के साथ मिलेगा। ऐप्पल आईपैड प्रो 68300 रुपये में उपलब्ध है, जो 71,900 रुपये की मूल कीमत वाला है। ये भी फ्री एयरपॉड्स जनरेशन 2 ऑफ़र के साथ उपलब्ध है।
ऐप्पल आईफोन पर ऑफर
आईफोन 13 आईस्टोर इंडिया, अमेजन, फ्लिपकार्ट सहित विभिन्न ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर डिस्काउंटेड प्राइस पर उपलब्ध है। यदि आप सोच रहे हैं कि कौन सी वेबसाइट आईफोन 13 पर सबसे अच्छा ऑफर मिल रहा है, तो यह ऐप्पल का अधिकृत रीसेलर आईस्टोर है। आईस्टोर आईफोन 13 मॉडल पर 5,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दे रहा है, जिससे फोन की शुरुआती कीमत 74,900 रुपये हो जाती है। जबकि 256 जीबी और 512 जीबी मॉडल की कीमत गिर कर क्रमशः 84,900 रुपये और 1,04,900 रुपये हो गई है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

आज का Financial Raashifal: 28 मार्च, 2026 - आज ही समय पर अवसर और स्थिर लाभ प्राप्त करें



Click it and Unblock the Notifications