Defence Stock in Focus: शेयर बाजार में कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन सुस्ती देखने को मिल रहा. बाजार के प्रमुख इंडेक्स सपाट कारोबार कर रहे. बाजार में कल की बिकवाली के बाद हल्का करेक्शन दर्ज किया जा रहा है. बाजार की सुस्ती में डिफेंस सेक्टर की कंपनी अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयरों में जोश देखने को मिल रहा, जोकि 16% से ज्यादा उछल चुका है.
डिफेंस स्टॉक बना रॉकेट!
आज 28 मई को अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयरों में 16% की उछाल दर्ज की गई, जोकि कारोबारी सेशन में 183.60 रुपए तक पहुंच गया. शेयर का यह भाव 52-वीक का नया हाइएस्ट लेवल है. स्टॉक में यह उछाल नागरिक और सैन्य विमानों दोनों के लिए एक उन्नत एवियोनिक्स सिस्टम के लिए 114 करोड़ रुपए के एक्सपोर्ट ऑर्डर के ऐलान के बाद देखने को मिल रही. कंपनी ने ग्राहक के साथ एक गैर-प्रकटीकरण समझौते के कारण टेक्निकल डीटेल्स गोपनीय रखा है.
लगातार दूसरे दिन उछला डिफेंस इंडेक्स
निफ्टी डिफेंस इंडेक्स में भी लगातार दूसरे दिन बढ़त दर्ज की जा रही, जोकि आज बुधवार को करीब 1% बढ़ गया है. यूनिमैक एयरोस्पेस और एस्ट्रा माइक्रोवेव जैसे अन्य डिफेंस स्टॉक्स में भी 4 से 10 फीसदी तक की उछाल दर्ज की जा रही है. वहीं, गार्डन रीच शिपबिल्डर्स के शेयरों में करीब 4% की बढ़त है. जबकि बाजार के बेंचमार्क इंडेक्स सपाट ट्रेड कर रहे.

फोकस में डिफेंस सेक्टर
भारत-पाकिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव के कारण पिछले महीने रक्षा शेयरों की डिमांड में इजाफा हुआ है. इसके दौरान अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयरों में 57% से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई. कंपनी का मार्केट कैप अब 5,530 करोड़ रुपए के करीब है.
(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है. गुडरिटर्न्स की ओर से निवेश की सलाह नहीं है. शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
