Apollo Hospital Share Price: अपोलो हॉस्पिटल के शेयर्स में आज मंगलवार को जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। बीएसई पर इस हॉस्पिटल के शेयर्स 4.17% तक उछल गए हैं। इस तेजी के पीछे एक अहम वजह भी है। दरअसल, कंपनी ने ऐलान किया है कि वह फार्मेसी और डिजिटल हेल्थ बिजनेस को अगले 18 से 21 महीने में अलग लिस्ट करेगी।

कंपनी ये कदम अपने बड़े रीस्ट्रक्चर प्लान के तहत उठाया गया है ताकि अपने इन बिजनेस का ज्यादा फायदा उठाया जा सके। इसी खबर के बाद शेयर में तेजी देखने को मिली।
नया रीस्ट्रक्चर प्लान बनाने की प्लानिंग
Apollo Hospitals और इसकी सब्सिडियरी Apollo HealthCo के बोर्ड ने एक बड़ा फैसला लिया है। बोर्ड ने फार्मेसी और डिजिटल हेल्थ बिजनेस को लेकर एक नया प्लान तैयार किया है। इन-प्रिंसिपल मंजूरी दे दी गई है। इसके तहत कंपनी एक कंपोजिट स्कीम ऑफ अरेंजमेंट यानी रीस्ट्रक्चरिंग योजना लाएगी, जिससे फार्मेसी और डिजिटल हेल्थ बिजनेस को नए तरीके से तैयार किया जाएगा। इसका मकसद इन बिजनेस का स्ट्रक्चर बदलकर ज्यादा वैल्यू निकालना है।
डिजिटल हेल्थकेयर प्लेटफॉर्म होगा तैयार
इस प्लान के तहत Apollo अपनी ओम्नी-चैनल फार्मेसी और डिजिटल हेल्थ बिजनेस को एक नई कंपनी (NewCo) में अलग कर देगी। इसमें टेलीहेल्थ सर्विस और Apollo HealthCo Ltd (AHL) में कंपनी की हिस्सेदारी भी शामिल होगी। इसके बाद AHL को भी नई कंपनी में मिला दिया जाएगा। सिर्फ इतना ही नहीं, देश की सबसे बड़ी फार्मा होलसेल कंपनियों में से एक Keimed Pvt Ltd को भी इस नई कंपनी में जोड़ा जाएगा। इससे एक बड़ी एंड-टू-एंड फार्मेसी डिस्ट्रीब्यूशन और डिजिटल हेल्थकेयर प्लेटफॉर्म तैयार होगा।
कंपनी का लक्ष्य है कि इस नए प्लेटफॉर्म के जरिए वित्त वर्ष 2026-27 तक 25,000 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल किया जाए। Apollo ने बताया कि NewCo को एक Indian Owned and Controlled Company (IOCC) के रूप में दर्ज किया जाएगा। इसे अगले 18 से 21 महीनों के अंदर भारतीय स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट करने की तैयारी है, जो रेगुलेटरी मंजूरी मिलने पर ही संभव होगा।
प्लान के तहत NewCo, Apollo Medicals Pvt Ltd (AMPL) में बची हुई 74.5 फीसदी हिस्सेदारी भी खरीदेगी। AMPL, Apollo Pharmacies Ltd (APL) की 100 फीसदी मालिक है। इससे कंपनी के फार्मेसी बिजनेस पर पूरा कंट्रोल आ जाएगा।
रिस्ट्रक्चरिंग के बाद Apollo Hospitals Enterprise Ltd (AHEL) नई कंपनी में 15 फीसदी हिस्सेदारी अपने पास रखेगी ताकि मरीजों की पूरी हेल्थकेयर जर्नी में सिस्टम के बीच तालमेल बना रहे।
कंपनी के शेयर्स में उछाल
बीएसई पर अपोलो हॉस्पिटल के शेयर्स आज सुबह 9:30 बजे पर 4.17% की उछाल के साथ 7544.60 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं। अपोलो हॉस्पिटल के शेयर्स ने पिछले एक हफ्ते में 6.70% का पॉजिटिव रिटर्न दिया है। इसके अलावा 1 साल में 21.78% का रिटर्न दिया है।
More From GoodReturns

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

17 अगस्त 2026: बाजार की सुस्त शुरुआत के बीच इन स्टॉक्स में मचेगी हलचल, चेक करें F&O बैन लिस्ट

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

Stocks to Buy Today: 17 अगस्त को बाजार में हलचल, इन शेयरों पर रखें नजर - क्या आज बनेगा मुनाफा?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

NSE का नया CAS सिस्टम: आज से बदल गया क्लोजिंग का तरीका, ट्रेडर्स के लिए जरूरी गाइड

NSE IPO: ₹5 लाख करोड़ का वैल्युएशन, जानिए कब खुलेगा और कैसे करें अप्लाई

बैंक निफ्टी एक्सपायरी: आज 13 अगस्त को इन लेवल्स पर रखें नजर, OI और IV का खेल समझें

NSE IPO: क्या अभी पैसा लगाना सही है? लिस्टिंग से पहले ये 5 बातें जान लें

Bank Nifty Expiry: आज की एक्सपायरी में इन 7 शेयरों में बनेगा पैसा? जानें बेस्ट इंट्राडे स्ट्रैटेजी

Share Market Recovery: गिरावट के बाद Nifty 24,350 के पार, अब आगे क्या?



Click it and Unblock the Notifications